फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Had deposited one rupee each, absconded with the company

Sonebhadra News: एक-एक रुपये जोड़कर जमा किए थे, कंपनी लेकर फरार

Thu, 20 Feb 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Had deposited one rupee each, absconded with the company
बभनी। क्षेत्र के बभनी बाजार में एलयूसीसी कंपनी ने लोगों से रुपये जमा कराए थे। कंपनी के बंद होने के बाद जमाकर्ता परेशान हैं। अब एजेंट पर भुगतान कराने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

बभनी बाजार में कंपनी की एक शाखा चल रही थी। इसमें आसपास के क्षेत्रों से सैकड़ों लोगों ने पैसे जमा किए थे। कंपनी कम समय में ज्यादा मुनाफा देने का वादा कर रही थी। इस लालच में कई लोगों ने अपना पैसा लगा बैठे। अब कंपनी बंद होने के बाद जमाकर्ता काफी परेशान हैं और अपने पैसे की वापसी की उम्मीद कर रहे हैं। बुधवार को थाने में प्रार्थना पत्र देकर जमाकर्ताओं ने एजेंट पर कई गंभीर आरोप लगाए। सरकार से शीघ्र रुपये दिलाने की मांग की। जमाकर्ता सीमा मौर्य, मुकेश कुमार, वंशीधर, इरफान, मनीष कुमार, सद्दाम हुसैन, राहुल गिरी, प्रशांत कुमार आदि ने कहा कि उनके करोड़ों रुपये कंपनी में जमा हैं। सभी ने एक ही एजेंट के माध्यम से पैसे जमा किए थे। मेहनत की कमाई का एक-एक रुपये एकत्रित कर एजेंट के कहने पर जमा किया गया। अब उनके पैसे नहीं दिए जा रहे, जबकि एजेंट की कमाई बढ़ रही है। इस संबंध में बभनी एसओ सदानंद राय का कहना था कि शिकायती प्रार्थना पत्र मिला है। धोखाधड़ी के संबंध में आरोपों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed