फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gussamhowidyaly students against the students of fragmented municipality .

नगर पालिका के खिलाफ छात्राओं का फूटा गुस्सा

Thu, 30 Jul 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Thu, 30 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gussamhowidyaly students against the students of fragmented municipality .
संत कीनाराम महिला महाविद्यालय राबर्ट्सगंज के छात्राओं ने गुरुवार को अंबेडकर नगर में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


उन्होंने नपा प्रशासन पर पन्नूगंज मार्ग से महाविद्यालय जाने वाले संपर्क मार्ग और नाली का निर्माण बनवाने की मांग की। चेताया कि शीघ्र सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।

दोपहर करीब 12 बजे छात्राओं ने पठन-पाठन ठप कर नगर पालिका के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कालेज के बाहर निकल कर प्रदर्शन किया। छात्राओं की मांगों का समर्थन आसपास के लोगों ने भी किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा छात्राओं और अंबेडकर नगर के रहवासियों को भुगतना पड़ रहा है।

कहा कि पन्नूगंज मार्ग से संत कीनाराम महिला महाविद्यालय जाने वाली सड़क गड्ढे मेें तब्दील हो चुकी है। हल्की बारिश होने पर सड़क कीचडय़ुक्त हो जाता है।

पूर्व में कई बार अंबेडकर नगर के रहवासियों ने नगर पालिका के ईओ को सड़क और नाली की मरम्मत कराने के लिए मांगपत्र दे चुके हैं। लेकिन अभी तक संबंधितों की ओर से कोई पहल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी देते हुए कहा कि तत्काल जायज मांगों को पूर्ण करते हुए सड़क और नाली का निर्माण नहीं कराया गया तो पठन-पाठन बंद कर नगर पालिका दफ्तर का घेराव किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। विरोध प्रदर्शन करने में बिंदू, संजू, आंचल, प्रियंका, अमृता, नेहा सिंह, सुधा आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed