फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gureth won the final match by defeating Odar 2-1.

Sonebhadra News: गुरेठ ने ओदार को दो-एक से हराकर जीता फाइनल मैच

Thu, 12 Jan 2023 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Gureth won the final match by defeating Odar 2-1.
स्वामी विवेकानंद बाल विद्या मंदिर ओदार परिसर में चल रहे वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला बृहस्पतिवार को गुरेठ व ओदार की टीम के बीच हुआ। इसमें गुरेठ की टीम ने ओदार को 2-1 से पराजित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने हिस्सा लिया। पहला सेमीफाइनल मैच गुरेठ और भवानीपुर के बीच खेला गया। इसमें गुरेठ ने 21-11 और 21-9 से दो सेटों में भवानीपुर को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल अक्षयबर त्रिपाठी क्लब ओदार और डोरिहार के बीच खेला गया। त्रिपाठी क्लब ने डोरिहार को 21-19 और 21-15 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में गुरेठ व ओदार की टीम आमने-सामने रहीं। समापन अवसर पर हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद भारत में नवजागरण के अग्रदूत थे। मुख्य वक्ता विहिप के केंद्रीय सह संगठन मंत्री अंबरीश ने कहा कि आज जरूरत है उस बुनियाद को और ठोस करने की। यह दायित्व युवा वर्ग का है। मुख्य अतिथि सांसद राम शकल ने कहा कि स्वामी जी के विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे। विधायक अनिल मौर्य ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक केपी सिंह व संचालन गणेश देव पांडेय ने किया। इस मौके पर गंगासागर दुबे, तीरथराज, अजीत चौबे, करुणाकर पाठक, रामानंद पांडेय, हिमांशु सिंह, गजेंद्र सिंह, कैलाश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed