{"_id":"229f3460b7bfbaac3702901f0cd8abc3","slug":"gulzar-picnic-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकनिक स्थल गुलजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकनिक स्थल गुलजार
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 01 Jan 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नव वर्ष के पहले दिन शुक्रवार को पिकनिक स्थल गुलजार रहे। मुक्खाफाल, इको प्वांइट, धंधरौल बांध, नगवां बांध पर गैर जिले और प्रांतों के भी सैलानियों की भीड़ रही। इससे पूर्व नव वर्ष के आगाज पर गुरुवार की रात नगर क्षेत्रों में जमकर आतिशबाजी की गई। होटल और ढाबों पर भीड़ होने की वजह से लोगों को भोजन के लिए इंतजार करना पड़ा। नए वर्ष पर विद्यालयों विभिन्न प्रकार के आयोजन किए गए। इस उल्लास में विद्यालयों में भी विभिन्न आयोजन हुए।
नव वर्ष के आगमन पर प्रकाश जीनियस पब्लिक स्कूल मेें शुक्रवार को छात्र-छात्राओं ने वर्ष 2016 का मानव शृृंखला बना कर लोगों का मन मोह लिया। प्रबंधक राजेंद्र जैन, प्रधानाचार्य जीपी तिवारी और उमाशंकर ने बच्चों का हौसलाअफजाई की। इस मौके पर संतोष पांडेय, दिवेश त्रिपाठी, सीएन त्रिपाठी, चंद्र मोहन देव पांडेय मौजूद रहे। जनता इंटर कालेज परासी में नए वर्ष के आगमन पर विज्ञान वर्ग के छात्रों ने तोहफे के रूप में पौधोरोपण किया। इस दौरान छात्रों ने पौधों की रक्षा करने का संकल्प लिया। इस मौके पर प्रबंध समिति के संरक्षक पंडित रामजी चतुर्वेदी, प्रबंधक सुशील चौबे, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार श्रीवास्तव, भोला मिश्रा, पियूष श्रीवास्तव, विंध्यवासिनी, नीलमा मौजूद रहीं। वहीं नूतन वर्ष के आगमन पर सपा नेता राजकिशोर सिंह की पत्नी मीनाक्षी सिंह ने उरमौरा स्थित अनाथालय में रहने वाले बच्चों को अंगवस्त्र दिया। इस मौके पर सुशीला केशरी, मनीष राय, अंकित सिंह, पीयुष सिंह, ब्योम सिंह, गोलू सिंह मौजूद रहे।
उधर राबर्ट्सगंज के दीप नगर मोहल्ले में स्थित काल भैरव मंदिर परिसर में देवी जागरण का आयोजन किया गया था। इसमें नगर के अलावा आसपास के लोगाें की भीड़ लगी रही। कलाकारों ने भक्ति गीत और नृत्य प्रस्तुत कर लोगों का मनमोह लिया।