फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Guard dies after being hit by roadways bus

Sonebhadra News: रोडवेज बस की चपेट में आने से गार्ड की मौत

Sun, 21 May 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Guard dies after being hit by roadways bus
शक्तिनगर (सोनभद्र)। रोडवेज बस की चपेट में आने से शनिवार को गार्ड की मौत हो गई। घटना शक्तिनगर-वाराणसी मुख्य मार्ग राजकिशन बस्ती के समीप हुआ। रोडवेज बस से उतरते समय गार्ड बस के पीछे के चक्के की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

सिंगरौली के विंध्यनगर थाना क्षेत्र के मटवई बस्ती निवासी रवींद्र भगत (55) एनसीएल खड़िया सीएचपी के पास गार्ड की नौकरी करता था। किसी काम से रिश्तेदार के यहां रेणुकूट गया था। वापसी के दौरान बस से उतरते वक्त बस की चपेट में आ गया। उसे अंदरूनी चोट आईं। घटना के बाद रोडवेज बस के परिचालक ने घायल को एनटीपीसी संजीवनी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने लगभग दो घंटे उपचार किया। इसके बाद गंभीर रूप से घायल रवींद्र की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को सूचना देते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भिजवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed