फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Groom's brother returning from wedding procession dies in road accident, sister and brother-in-law injured

Sonebhadra News: बरात से लौट रहे दूल्हे के भाई की सड़क हादसे में मौत, बहन-बहनोई घायल

Fri, 24 May 2024 10:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Groom's brother returning from wedding procession dies in road accident, sister and brother-in-law injured
घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खुटहा बाइपास पर बृहस्पतिवार की रात सड़क हादसे में दूल्हे के भाई की मौत हो गई। बहन-बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मां की गोद में बैठी पांच माह की मासूम बाल-बाल बच गई। सभी एक बाइक पर सवार थे। उनकी बाइक सड़क किनारे ट्रक में घुस गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। घायलों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के करसोता गांव से बलिराम कोल के बड़े बेटे विकास की बारात मिर्जापुर जिला के कलवारी गांव गई थी। जयमाल की रस्म पूरी होने के बाद दूल्हे का छोटा भाई विशाल (18) अपने बहनोई मूर्तियां गांव निवासी सतेंद्र (25) पुत्र रामशरण कोल, बहन वंदना (24) और भांजी मुनिया (5 माह) के साथ बाइक से करसोता गांव लौटने लगा। बाइक सतेंद्र चला रहा था। घोरावल-मिर्जापुर राजमार्ग से जैसे ही खुटहां बाइपास मार्ग के मोड़ पर मुड़ने के दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे बाइक घुस गई। हादसे में विशाल, सतेंद्र और वंदना गंभीर रूप से घायल हो गए। पांच माह की बच्ची मुनिया अपनी मां की गोंद से छिटक कर सड़क किनारे गिर पड़ी। वह बाल-बाल बच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने विशाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी मिलते ही मधका के ग्राम प्रधान गोविंद सिंह ने सीएचसी पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना और सहयोग का आश्वासन दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। एक तरफ घर में नई दुल्हन के स्वागत की तैयारी चल रही थी। उधर, विशाल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विशाल दो भाइयों में छोटा था। शादी की खुशियां मातम में बदल गई। मंगलगीतों की जगह परिजनों की चीख-पुकार ने सबको झकझोर दिया। दुल्हन के स्वागत की तैयारी में जुटे परिजन अर्थी सजाने में लग गए। इस दृश्य को देख हर किसी की आंखें भर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed