फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Green group women will sour the teeth of the people

मनचलों के दांत खट्टे करेंगी ग्रीन ग्रुप की महिलाएं

Sun, 22 Aug 2021 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Green group women will sour the teeth of the people
महिलाओं व युवतियों पर छींटाकशी एवं छेड़खानी करने वाले मनचलों की अब खैर नहीं होगी। ग्राम पंचायत स्तर पर गठित स्वयं सेवी संगठन ग्रीन ग्रुप की सदस्याएं महिलाओं को उनके अधिकार बताएंगी। छेड़खानी व छींटाकशी जैसे घटनाओं पर रोक लगाने के लिए जागरूक करेंगी। प्रथम चरण में आदिवासी इलाकों में ग्रीन ग्रुप का गठन करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता सौरभकांत पति तिवारी और रोहित पाठक ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं में जागरूकता लाने व झिझक तोड़ने के लिए ग्रीन ग्रुप का गठन किया जा रहा है। अभी तक राबर्ट्सगंज ब्लॉक के महुवरिया, राजपुर, बनौरा, घोरावल ब्लॉक के ढुटेर व तिलहर और करमा ब्लॉक के खैराही, सरौली व अतरौलिया में ग्रीन ग्रुप का गठन किया गया है। ग्रीन ग्रुप टीम गठन करने का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही ग्रीन ग्रुप की महिलाएं सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी दे रही हैं। महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने के साथ ही स्वावलंबी बनाने के लिए रोजगार से जोड़ने, गांव में बढ़ रही नशाखोरी, जुआ रोकने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर ये टीम कार्य करेगी। इनकी पहचान पुलिस मित्र के रूप में भी की जाएगी। ग्रीन ग्रुप की महिलाएं ग्रीन यानी हरे रंग की साड़ी में नजर आएंगी। यहीं इनका ड्रेस कोड भी है।
विज्ञापन

महिलाओं को संगठित करने का कर रहे प्रयास
जब तक हम महिलाओं को संगठित करके उन्हें शिक्षित नहीं करेंगे उन्हें रोजगार आदि से नही जोड़ेंगे, तब तक हम अपने देश के विकास की कल्पना भी नहीं कर सकते। होप वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष रवि मिश्रा एवं सचिव दिव्यांशु का कहना है कि वह पूर्व डीजीपी ओपी सिंह से मिलकर महिलाओं के ग्रीन ग्रुप के गठन पर चर्चा किए थे, जो उनको बहुत पसंद आया। उन्होंने पूरे प्रदेश में महिला ग्रीन ग्रुप गठन करने का निर्देश जारी किया था। जो हम लोग लगातार गठन का कार्य कर रहे हैं और टीम को प्रोत्साहन स्वरूप राशन किट आदि दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed