फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gram Pradhans should put their life in the development of villages

गांवों के विकास में जीजान लगा दें ग्राम प्रधान

Mon, 15 Nov 2021 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Gram Pradhans should put their life in the development of villages
राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी परिसर में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन सम्मेलन को दीप प - फोटो : SONBHADRA
नवीन सब्जी मंडी परिसर में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के सम्मेलन में प्रधानों ने पूरी तत्परता से लगकर गांवों का विकास करने पर जोर दिया। इसके लिए खुली बैठक में कार्य योजना बनाने और सभी की सहमति से उसे मूर्त रुप देने का आह्वान किया गया। ग्राम प्रधानों ने अपने अधिकारों की रक्षा की भी आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा ने कहा कि गांव में विकास की पूरी जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की है। केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने में सहयोग करें। विशिष्ट अतिथि संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष गोपीनाथ गिरि ने कहा कि शासन और प्रशासन के निर्देशानुसार ग्राम प्रधान गांव का विकास कराने में दिन रात मेहनत कर रहे हैं। ग्राम प्रधानों से दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। ग्राम प्रधान का जब सम्मान होगा, तभी गांव का विकास होगा। ग्राम प्रधानों ने सीडीओ को 21 सूत्री पत्रक सौंपा। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ ग्राम प्रधानों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है। ग्राम प्रधान की खुली बैठक कर गांव के विकास के लिए प्रस्ताव बनाकर हमें अवगत कराएं। सदर ब्लॉक के अध्यक्ष महेंद्र कुमार यादव ने सम्मेलन में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने वाले ग्राम प्रधानों का आभार करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं की जानकारी शासन प्रशासन से लेकर गांव के विकास में अहम भूमिका निभाने का काम करें। प्रदेश सचिव घनश्याम पांडेय, मंडल अध्यक्ष लाल देव दुबे, शिव शंकर दुबे, जिला अध्यक्ष लक्ष्मी जायसवाल, जिला प्रभारी मोहन पांडेय, पूर्व जिला अध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला सचिव जुबेर अहमद, वीरेंद्र प्रताप सिंह, अमित कुमार, नीरज सिंह, शमशेर बहादुर सिंह, सूर्यकांत सिंह, राम सजीवन, दिनेश यादव, विजय शंकर, रामू आदि मौजूद रहे।

राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी परिसर में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन सम्मेलन को संबो?

राबर्ट्सगंज नवीन सब्जी मंडी परिसर में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन सम्मेलन को संबो?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed