फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Grabbed five lakh rupees on the pretext of making a partner, case registered against the couple

Sonebhadra News: पार्टनर बनाने का झांसा देकर हड़प लिए पांच लाख, दंपती पर केस दर्ज

Sat, 24 Feb 2024 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
Grabbed five lakh rupees on the pretext of making a partner, case registered against the couple
सोनभद्र। फ्लाई ब्रिक्स ईंट बनाने वाली फर्म में पार्टनर बनाकर मुनाफा दिलाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने दंपती पर केस दर्ज किया है। सदर कोतवाली पुलिस एसपी के निर्देश पर केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


कम्हारी निवासी श्रीनिवास मिश्र ने तहरीर ने बताया कि शाहगंज के बरौली गांव निवासी शैलेश पाठक व उसकी पत्नी सीमा पाठक का उसके घर आना-जाना था। इस वजह से उनके परिवार से घनिष्ठता हो गई थी। अक्तूबर 2022 में दोनों उसके घर आए और अपने फ्लाई ब्रिक्स ईंट बनाने वाली फर्म में पार्टनर बनाने के लिए पांच लाख रुपये मांगे। इसके बदले अच्छा मुनाफा भी दिलाने का वादा किया। उनकी बातों में आकर वह, उसकी पत्नी और साले ने कई बार में पांच लाख रुपये उन्हें दे दिए। इसका अनुबंध भी किया, मगर बाद में कोई राशि नहीं दी गई। मांगने पर उनके रुपये भी नहीं दिए जा रहे।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत के बाद एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस न शैलेष पाठक व उसकी पत्नी सीमा पाठक के विरुद्ध जालसाजी की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed