{"_id":"5f5b74b901a007bdd0aaa40d9b6fca5d","slug":"governor-will-13-preparations-yet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल आएंगे 13 को, तैयारियां अभी बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल आएंगे 13 को, तैयारियां अभी बाकी
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Tue, 10 Mar 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरावल तहसील के देवगढ़ महोत्सव में 13 मार्च को राज्यपाल के आगमन से प्रशासन और पुलिस के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
खेत में कार्यक्रम स्थल, जगह-जगह लिंक रोड और सेफ हाउस की व्यवस्था कराने में आयोजक, प्रशासनिक अमले को नाकों चने चबाने पड़ रहे हैं।
वहीं राज्यपाल के आगमन से आम से खास बने कार्यक्रम स्थल का मंगलवार को प्रभारी डीएम महेंद्र सिंह और एसपी शिवशंकर यादव ने जायजा लिया। इस दौरान व्यवस्था को लेकर एसडीएम घोरावल को दिशा निर्देश जारी किए।
पीडब्लूडी विभाग, न्याय पंचायत के सफाईकर्मी और बिजली विभाग व्यवस्था को चाक चौबंद करने में जुट गया है। बावजूद कम समय में कमियों को दुरुस्त कराने के प्रशासनिक अमले की नींद गायब है।
बताते चलें कि महामहिम को देवगढ़ महोत्सव में साहित्यिक कार्यक्रम में भाग लेना है। एक बजे से लेकर करीब तीन बजे तक रुकने का उनका कार्यक्रम है।
राज्यपाल के एडीसी-पी गौरव सिंह ने राज्यपाल के कार्यक्रम में शामिल होने की स्वीकृति सात जनवरी को कार्यक्रम के संयोजक डाक्टर सरजीत सिंह डंग को भेज दी थी, जबकि इसकी कापी डीएम और एसपी को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
राज्यपाल का कार्यक्रम काफी पहले आ चुका था बावजूद खासकर आयोजक सहित अन्य की ओर से तैयारियों में देरी की गई। अब समय नजदीक आ गया है तो सभी लोगों के दिलों की धड़कनें बढ़ गई हैं।
कार्यक्रम स्थल खेत में बनाया गया है। मेन सड़क से कार्यक्रम स्थल का रास्ता सकरा होने के नाते फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी वहां नहीं पहुंच सकेगी।
इसी तरह डी जोन, मंच, और सेफ हाउस की व्यवस्था में अनेकों समस्याएं मुंह बाये खड़ी हैं। मंगलवार को प्रभारी डीएम महेंद्र सिंह और एसपी शिवशंकर यादव कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। करीब ढाई घंटे मौके की स्थिति जांची।
फायर ब्र्रिगेड की गाड़ी को ले जाने के लिए कच्चे रास्ते को चौड़ा करने, हेलीपैड, और पार्किंग स्थल का चयन किया गया।