फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government's priority for the welfare of tribal society: Ashwini Choubey

आदिवासी समाज का कल्याण सरकार की प्राथमिकता: अश्विनी चौबे

Sun, 02 Jul 2023 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Government's priority for the welfare of tribal society: Ashwini Choubey
केंद्रीय वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे रविवार को बभनी पहुंचे। यहां सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडाड़ चपकी में 32वें अंतर राज्यीय स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने वनाधिकार कानून के तहत पट्टे का प्रमाण पत्र भी वितरित किया। आदिवासियों के कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए उनके पिछड़ेपन के लिए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की नीतियों को जिम्मेदार बताया।
विज्ञापन

सभा में उन्होंने कहा कि यहां के आदिवासी व परंपरागत मूल निवासियों के उत्थान के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार तत्पर है। इसके लिए हर संभव प्रयास भी किया जा रहा है। वनवासी कल्याण आश्रम ने 13 बच्चों के साथ प्रकल्प शुरू किया था, आज वह वृहद रूप में पूरी दुनिया को लोहा मनवा रहा है। आदिवासी-वनवासी समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य और नागरिकों को मुख्य धारा में जोड़ने का काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को प्रत्येक व्यक्ति की चिंता है। कोविड काल में भी कोई व्यक्ति भूखा न रहे इसके लिए प्रधानमंत्री ने गरीबों को मुफ्त अनाज बांटा। सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य पर लगातार जोर दे रही है। इसी के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में आदिवासी समाज ने भी प्रमुख भूमिका निभाई, लेकिन आजादी के बाद बनी कांग्रेस की सरकाराें ने इस समाज को उनका सम्मान नहीं दिया। इसका नतीजा रहा कि दशकों तक आदिवासी समाज बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहा। भाजपा सरकार उनके सभी सपनों को पूरा कर रही है। आवास, शौचालय, पेंशन, निशुल्क उपचार, पट्टा सहित अन्य योजनाओं के माध्यम से उन्हें लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग राज्य वनाधिकार के तहत वनवासियों को लाभ दे रहे हैं। यूपी सरकार भी वनाधिकार के तहत आने वाली समस्याओं को दूर कर सभी को पट्टा वितरित करेगी। इसमें जो समस्या है, उसे शीघ्र दूर कराएंगे। कोई भी आदिवासी निराश न हो, सभी दावेदारों को पट्टा मिलेगा। इससे पहले मंत्री ने स्वास्थ मेले में आए डॉक्टरों से सीधा संवाद किया। मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही दवाओं की जानकारी ली। आश्रम परिसर में अमृत सरोवर का शिलान्यास व पौध रोपण भी किया। इस मौके पर आश्रम के प्रांतीय चिकित्सा प्रमुख डॉ विद्यासागर पांडेय, सेवा समर्पण संस्थान के अध्यक्ष डॉ एसएन राय, समाज कल्याण विभाग के राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड, राज्यसभा सांसद रामसकल, विधायक दुद्धी राम दुलार गोंड, सह क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद जी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed