फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Government is pushing the youth of the state towards drugs: AAP

प्रदेश के युवाओं को नशे की तरफ धकेल रही सरकार : आप

Sun, 30 Mar 2025 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Government is pushing the youth of the state towards drugs: AAP
आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को बढ़ौली चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर शराब बिक्री को बढ़ावा देने के लिए एक शराब बोतल पर दूसरी मुफ्त योजना शुरू करने का आरोप लगाते हुए विरोज जताया। राज्यपाल को चार सूत्री ज्ञापन प्रेषित किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने किया। महिला विंग की प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील वर्मा ने कहा कि शराब की एक बोतल के साथ दूसरी और तीसरी बोतल मुफ्त देने की योजना समाज को नैतिक रूप से कमजोर कर रही है।
विज्ञापन

यह योजना न केवल नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है, बल्कि युवाओं को नशे की ओर धकेलने का काम कर रही है। पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज पांडेय ने कहा कि यह योजना शराब को प्रोत्साहित करने का संदेश देती है, जिससे समाज में असमानताएं बढ़ेंगी और कानून व्यवस्था पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विवेक पांडेय ने कहा कि शराब पर दिए जा रहे बंपर ऑफर के कारण शराब दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है, जिससे कानून व्यवस्था के बिगड़ने का खतरा बढ़ गया है।

प्रदर्शन में युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश चौरसिया, महिला इकाई की जिलाध्यक्ष अंजनी कुशवाहा, विमलेश सिंह पटेल, राजकुमार मौर्य, बृजेश कुमार कनौजिया, केवल सिंह कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed