Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Got the lease five years ago, now wandering to get possession, Khatauni also missing

Sonebhadra News: पांच साल पहले पट्टा मिला, अब कब्जा पाने को भटक रहे, खतौनी भी गायब

Sun, 20 Apr 2025 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Got the lease five years ago, now wandering to get possession, Khatauni also missing
साहब, पांच साल पहले हमें जमीन का पट्टा मिला, लेकिन कब्जा आज तक नहीं दिया गया। अब तहसील से खतौनी ही गायब होने की बात कही जा रही है। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे विसुंधरी के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त बालकृष्ण त्रिपाठी से यह शिकायत की।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडलायुक्त ने तहसीलदार से पूरे मामले की जांच कराकर शीघ्र कब्जा दिलाने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त घोरावल तहसील में शिकायतें सुन रहे थे। इस दौरान यहां 79 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 10 का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन

सुनवाई के दौरान वन विभाग के वार्डन, सहायक अभियंता नलकूप और बीईओ के अनुपस्थित रहने पर मंडलायुक्त ने वेतन रोकते हुए उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए। राजेंद्र कुमार मानव ने मनमानी बिजली कटौती की शिकायत की। कहा कि तहसील मुख्यालय पर भी 6 से 8 घंटे मनमानी बिजली काटी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति के समय भी वोल्टेज काफी कम रहता है। उन्होंने घोरावल टाउन को गुरुदेव नगर से जोड़ने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में पेयजल आपूर्ति का भी मुद्दा उठा। इस पर बीडीओ को निर्देश दिया कि जहां भी पेयजल का संकट हो वहां तत्काल टैंकर से पानी की आपूर्ति कराई जाए।
इस मौके पर एडीएम सहदेव मिश्रा, एसडीएम राजेश कुमार सिंह, नायब तहसीलदार विदित तिवारी, बीडीओ नितिन कुमार आदि मौजूद रहे। उधर, रॉबर्ट्सगंज में डीएम बद्रीनाथ सिंह और एसपी अशोक कुमार मीणा ने शिकायतें सुनीं। यहां भूमि पर कब्जे, पैमाइश से जुड़े विवादों की भरमार रही।
डीएम ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाते हुए मौके पर भेजकर समाधान का निर्देश दिया। तहसील परिसर में लगे कैंप में 22 आयुष्मान कार्ड, 01 विधवा पेंशन के लाभार्थियों की ई-केवाईसी कराई गई। 02 वृद्धा पेंशन और 7 लाभार्थियों की फाॅर्मर रजिस्ट्री हुई।
यहां कुल 110 प्रार्थना पत्र आए, जिसमें 15 का निस्तारण हुआ। इस मौके पर डीडीओ हेमंत सिंह, डीसी मनरेगा रवींद्र वीर सिंह, डीपीआरओ नमिता शरण आदि मौजूद रहे। ओबरा में एसडीएम विवेक कुमार की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आई 49 शिकायतों में से 05 मामलों का निस्तारण हुआ।


फीस वापसी की लगाई गुहार, मिला आश्वासन
दुद्धी में संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम निखिल यादव ने की। घिवहीं निवासी नंदलाल यादव ने फीस वापसी की गुहार लगाई। बताया कि वर्ष 2023 में डीफार्मा में दाखिला के लिए कॉलेज प्रबंधन ने एडवांस फीस जमा करा लिया। एक साल बाद भी अब तक दाखिला नहीं हो पाया है। कई अन्य छात्राें के साथ भी ऐसा ही हुआ है। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर सीओ प्रदीप सिंह चंदेल, बीडीओ दुद्धी राम विशाल चौरसिया, एसडीओ विद्युत तीर्थराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed