फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gondwana Gantantra Party lashes out over the backwardness of the tribal-dominated district

Sonebhadra News: आदिवासी बहुल जिले के पिछड़ेपन पर बिफरी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी

Mon, 15 Jun 2026 11:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Gondwana Gantantra Party lashes out over the backwardness of the tribal-dominated district
कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते गोडवाना गणतंत्र पार्टी के पदा​धिकारी। संवाद
सोनभद्र। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा जिला इकाई सोनभद्र के तत्वावधान में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान संगठन की ओर से 32 सूत्री मांगपत्र प्रदेश की राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमर सिंह मरकाम और संचालन जिला मीडिया प्रभारी रामरतन ने किया। धरने में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष युवामोर्चा एडवोकेट संतोष कुमार सेन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव रमाशंकर पोया एवं जिलाध्यक्ष रामनरेश पोंया मौजूद रहे। मुख्य अतिथि एडवोकेट संतोष कुमार ने कहा कि सोनभद्र जिला आदिवासी एवं अनुसूचित जनजाति बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद शासन-प्रशासन की उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने आरोप लगाया कि संविधान की पांचवीं एवं छठी अनुसूची को प्रभावी ढंग से लागू नहीं किया जा रहा है, जिससे स्थानीय मूल निवासियों के अधिकार प्रभावित हो रहे हैं। विशिष्ट अतिथि रमाशंकर पोया ने कहा कि जिले के विकास के नाम पर आदिवासियों के हितों की अनदेखी की जा रही है, जिसे अब संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। वहीं रामनरेश पोया ने वनाधिकार से जुड़े मामलों में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए सभी पात्रों को अधिभोग प्रमाण पत्र जारी करने की मांग की। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों आशा देवी मरकाम एवं परमीला देवी अरमो ने भी वन विभाग और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। जिसे तुरंत रोका जाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। मंच से चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन व्यापक आंदोलन और धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed