फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girlfriend was murdered for pressurizing marriage

शादी का दबाव बनाने पर की थी प्रेमिका की हत्या

Tue, 28 Jun 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Girlfriend was murdered for pressurizing marriage
दुद्धी। प्रेमिका की कैंची घोपकर हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी की उम्र साढ़े 17 वर्ष होने के कारण उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस की छानबीन में शादी के लिए दबाब बनाने पर हत्या की बात सामने आई है। पहले आरोपी दूसरे लड़के से संबंध के शक में हत्या की बात कह रहा था।
विज्ञापन

मूरता गांव निवासी एक किशोरी 24 जून से लापता हुई थी। पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। परिजनों के संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के ही किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने किशोरी की हत्या की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर अमवार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रंदह पहाड़ी के समीप किशोरी का शव बरामद हुआ। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कैंची भी बरामद की। पूछताछ में पहले उसने पुलिस को किशोरी पर किसी दूसरे लड़के से भी संबंध रखने का आरोप लगाया। इसी शक में हत्या की बात कही थी। बाद में जांच में शादी के लिए दवाब बनाने के कारण हत्या की बात सामने आई। एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि आरोपी युवक ने अपनी प्रेमिका को शादी करने का दबाव बनाने और इसी दरमियान किसी दूसरे युवक से भी बात करने के शक के कारण उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed