फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Girl was murdered by strangulation after rape

बालिका को नोचा, दुष्कर्म किया और फिर गला दबाकर की हत्या

Mon, 09 Nov 2020 10:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Girl was murdered by strangulation after rape
बभनी। बीजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बालिका के साथ बेरहमी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। आरोपी ने बालिका के शरीर को नोच लिया था। पीड़िता के शरीर पर कई जगह खरोंच व कटे के निशान पड़े थे। बालिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक श्याम बहादुर यादव ने इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बालिका की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालिका से दुष्कर्म के बाद उसकी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। आरोपी ने बालिका को नाखून से बुरी तरह से कई जगह नोचा था। आरोपी के खिलाफ हत्या और दुष्कर्म का मुकदमा पहले ही लिखा जा चुका है। सोमवार को आरोपी पर पाक्सो के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया। क्षेत्राधिकारी दुद्धी राम आशीष यादव ने बताया कि गांव में पुलिस नजर बनाए हुए है। फिलहाल वहां शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन

उधर, बालिका के घर में शोक का माहौल रहा। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए सोमवार को भी लोग उसके घर पहुंचते रहे। दुष्कर्म के बाद सात साल की बालिका की हत्या मामले में पुलिस ने शनिवार की रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। घटना को लेकर गांव में तनाव को देखते हुए म्योरपुर, बभनी और बीजपुर थाने की पुलिस के साथ ही पीएसी तैनात की गई है। उधर, रविवार की रात पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने परिजनों को अंत्येष्टि के लिए राजी किया था और बालिका की अंत्येष्टि गांव से एक किलोमीटर की दूरी पर नाले के किनारे पुलिस की मौजूदगी में की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed