Sonbhadra News: हंसते हुए स्कूल जाने के लिए घर से निकली छात्रा, बेकाबू बाइक ने कुचला; मौत से मचा कोहराम
Sonbhadra News: सोनभद्र जिले में दर्दनाक सड़क हादसे में एक छात्रा की जान चली गई। तेज रफ्तार बाइक ने अनियंत्रित होकर छात्रा को कुचल दिया। घटना से परिवार में कोहराम मचा है।
विस्तार
सोनभद्र जिले की कोतवाली क्षेत्र के बघाडू गांव में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें 9 वर्षीय छात्रा की जान चली गई। बुधवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली छात्रा को एक अनियंत्रित बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल छात्रा को तुरंत एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतका की पहचान कुमारी अंजनी (9) पुत्री अमरसिंह निवासी बघाडू के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अंजनी स्कूल यूनिफॉर्म में बैग टांगकर घर से निकली ही थी कि तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे कुचल दिया।
इसे भी पढ़ें; Kashi Vishwanath Dham: बंदरों ने गिराए विश्वनाथ धाम के मंदिर के दो कलश, अद्भुत है इस कलश की महिमा
हादसे के बाद ग्रामीणों ने मौके पर ही बाइक सवार को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। छात्रा के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों ने बताया कि बच्ची हंसते हुए घर से निकली थी। पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और विधिक कार्रवाई जारी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.