{"_id":"61f825c7e68e7953ed7956af","slug":"ghorawal-seat-contenders-were-from-sp-now-queue-in-apna-dal-sonbhadra-news-vns63633315","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोरावल सीट : सपा से थे दावेदार, अब अपना दल में लगाई कतार...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घोरावल सीट : सपा से थे दावेदार, अब अपना दल में लगाई कतार...
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा गठबंधन में घोरावल विधानसभा सीट अपना दल कमेरावादी के खाते में जाने के बाद टिकट के लिए दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। अब तक 13 लोग अपना आवेदन दे चुके हैं, जबकि कई अन्य लगातार पार्टी नेताओं से संपर्क में हैं। पार्टी की जिला इकाई का कहना है कि सभी आवेदनों को शीर्ष नेतृत्व के पास भेजा जा रहा है। वहां से जो भी निर्णय होगा उसके तहत प्रत्याशी को जीताने में सभी कार्यकर्ता दमखम लगाएंगे।
घोरावल विधानसभा सीट पर अब तक दो बार चुनाव हुए हैं। पहली बार सपा ने जीत दर्ज की थी तो दूसरी बार भाजपा का परचम लहराया था। संयोग रहा कि जिस दल की यहां जीत हुई सूबे में उसी की सत्ता भी बनी। यहां से टिकट के लिए दोनों ही दलों में कई लोग लाइन लगाए हुए हैं। सपा नेतृत्व की ओर से इस सीट पर सीधे प्रतिभाग करने की बजाय सहयोगी पार्टी अपना दल कमेरावादी को मौका देने के एलान के बाद से दावेदारों ने भी अपना रुख बदल दिया है। हाल यह है कि कल तक जो लोग सपा से टिकट मांग रहे थे, अब वही लोग अपना दल कमेरावादी में शामिल होने के लिए लालायित हो गए हैं। टिकट पाने की होड़ का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि महज दो दिनों में अब 13 लोगों ने शीर्ष नेतृत्व को अपना आवेदन सौंप दिया है। फिलहाल पार्टी उनके आवेदनों पर विचार कर रही है। माना जा रहा है कि दो-तीन फरवरी तक प्रत्याशी के नाम का एलान होगा।
हर सीट पर गठबंधन को देंगे धार
घोरावल सीट पार्टी की दावेदारी पक्की होने के बाद सोमवार को अपना दल कमेरावादी के जिलाध्यक्ष इं. सीडी सिंह पटेल मीडिया से रूबरू हुए। कहा कि इस सीट पर पार्टी अपने कार्यकर्ता को ही लड़ाएगी। नेतृत्व जिसे उम्मीदवार बनाएगा उसके लिए हर कार्यकर्ता अपना जीजान लगा देगा। जिले की चारों सीटों पर पार्टी के कार्यकर्ता सपा, अपना दल सहित 15 दलों के गठबंधन के उम्मीदवार को जीताने के लिए कमर कसकर जुटेंगे। इस मौके पर जिला सचिव सुनील पटेल, जिलाध्यक्ष महिला मंच शांति भारती, विष्णु पटेल, रामजनम पटेल आदि मौजूद रहे।