{"_id":"6717e5386218ace031022bdc","slug":"geo-tagging-plants-to-tell-how-safe-they-are-so-far-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-119580-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: पौधों की जियो टैगिंग कर बताएं कितने अभी तक सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: पौधों की जियो टैगिंग कर बताएं कितने अभी तक सुरक्षित
विज्ञापन
डीएम बद्रीनाथ सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला वृक्षारोपण, पर्यावरण व गंगा समिति की बैठक ली। पौधरोपण अभियान के तहत रोपित पौधों की सभी विभाग को जियो टैगिंग कराने के निर्देश दिए।
कहा कि जियो टैगिंग करते हुए सुरक्षित बचे पौधों की रिपोर्ट भी दें। सोन नदी को स्वच्छ, निर्मल व अविरल बनाने के लिए प्रस्तावित जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की।
नमामि गंगे के तहत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति, जिले की सीमा में तरल और ठोस अपशिष्ट लाने वाले नाली, नालों की निगरानी, प्राकृतिक जैविक खेती को बढ़ावा देने, जैव विविधता का संरक्षण आदि बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
चोपन के ईओ व डीपीआरओ को सोन नदी के किनारे घाटों की साफ-सफाई के लिए विशेष कार्ययोजना बनाने को कहा। चार नवंबर को होने वाले गंगा महोत्सव की तैयारी के लिए डीआईओएस व बीएसए को समन्वय स्थापित कर रुपरेखा बनाने को कहा।
बैठक में एसपी अशोक कुमार मीणा, सीडीओ जागृति अवस्थी, डीएफओ कुंज बिहारी वर्मा आदि मौजूद रहे।
पांच दिनों में एसआरजी दें भ्रमण रिपोर्ट
सीडीओ जागृति अवस्थी ने मंगलवार को जिला शिक्षा अनुश्रवण समिति एवं जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक ली। जिले में कार्यरत एसआरजी के कार्यों की समीक्षा की। नवंबर में प्रस्तावित परीक्षा की तैयारी के दृष्टिगत सभी एसआरजी से चालू और पिछले माह विद्यालयों के भ्रमण की स्थिति जानी। निपुण परीक्षा की तैयारी के संबंध में किए गए प्रयासों की जानकारी ली। इस विस्तृत रिपोर्ट डायट प्राचार्य और संबंधित बीईओ को पांच दिन में उपलब्ध कराने को कहा। इसमें किसी स्तर पर शिथिलता न बरतने की हिदायत दी। बैठक में डीआईओएस जयराम सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद