फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gas agencies rush to get cylinders, server jams, bookings delayed

Sonebhadra News: सिलिंडर पाने की होड़ में पहुंचे गैस एजेंसी, सर्वर जाम, बुकिंग में देरी

Wed, 11 Mar 2026 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Gas agencies rush to get cylinders, server jams, bookings delayed
सोनभद्र। रसोई गैस सिलिंडर पाने की होड़ ने उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी हैं। गैस एजेंसियों पर भीड़ जुटने लगी है। कोई बुकिंग के लिए जल्दी में है तो कोई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कराने में परेशान है। इसके चलते कंपनियों का सर्वर भी जवाब देने लगा है। बुधवार को जिले में कई गैस एजेंसियों पर उपभोक्ता सर्वर न चलने से परेशान दिखे।
विज्ञापन

सिलिंडर लेकर लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। एजेंसी संचालकों की ओर से उन्हें पर्याप्त स्टॉक होने का हवाला देकर आश्वस्त किया जाता रहा, बावजूद लोग जैसे-तैसे जल्दी सिलिंडर पाने की जुगत में रहे। उधर, कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति में व्यवधान से होटल-रेस्टूरेंट संचालकों की दिक्कतें बढ़ने लगी है। उन्हें कारोबार ठप होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज में विंध्य इंडेन गैस एजेंसी, रॉबर्ट्सगंज गैस एजेंसी और एचपीसीएल की हंसवाहिनी गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं की भीड़ सुबह से ही बनी रही। सिलिंडर लेकर पहुंचे उपभोक्ताओं की शिकायत थी कि बुकिंग नहीं हो पा रही, जबकि उन्हें सिलिंडर की जरूरत है। एजेंसी के कर्मचारी भी सर्वर की खराबी से उलझे रहे। इसके चलते वितरण की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। शिकायत पर जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता भी गैस एजेंसी पहुंचे और वितरण व्यवस्था पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों से वार्ता कर तकनीकी दिक्कतों को शीघ्र दूर कराने को कहा। उधर, विंध्य इंडेन गैस एजेंसी से दो दिन बाद वितरण शुरू होने की खबर मिलते ही उपभोक्ता बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाइडिल मैदान में लोग सिलिंडर लेकर खड़े रहे। वितरण वाहन पहुंचने के कुछ देर बाद ही सिलिंडर खत्म हो गया। बाद में एजेंसी पर भी उपभोक्ता पहुंचकर सिलिंडर के लिए पूछताछ करते रहे। ग्राहकों ने बताया कि नंबर पर बुकिंग नहीं हो रही। इससे दिक्कत आ रही है।
होटल-रेस्टोरेंट संचालक बोले : प्रभावित होने लगा है कारोबार
पहले आसानी से वाणिज्यिक सिलिंडर मिल जाता था, मगर अब मांगने पर भी उपलब्ध नहीं है। पूरा व्यवसाय इसी पर निर्भर है। सिलिंडर नहीं मिलेगा तो काम कैसे चलेगा। समस्या के शीघ्र समाधान की जरूरत है। -चंदन जायसवाल, होटल संचालक।
---
दूसरी कंपनियों का वाणिज्यिक सिलिंडर मिल रहा है, लेकिन इंडेन में दिक्कत आ रही है। घरेलू गैस का इस्तेमाल नहीं कर सकते और वाणिज्यिक मिल नहीं रहा। इससे दिक्कतें बढ़ती जा रही हैं। -प्रदीप कुमार, होटल संचालक।
---
रसोई गैस की किल्लत से सीधा असर कारोबार पर है। यही स्थिति रही तो दुकान बंद करना पड़ेगा। फिलहाल अपने स्तर से वैकल्पिक इंतजाम का प्रयास किया जा रहा है। -गुलाब, होटल संचालक।
--
तीन-चार दिनों से वाणिज्यिक सिलिंडर मिलने में दिक्कत आ रही है। डीजल भट्ठी का विकल्प होने से हमारे लिए ज्यादा दिक्कत नहीं है, मगर कई जगह परेशानी ज्यादा है। -रमेश केशरी, रेस्टोरेंट संचालक।


----
घरेलू गैस के उपभोक्ताओं को रसोई गैस की आपूर्ति सुचारू बनाए रखने के लिए एजेंसी संचालकों व कंपनी प्रतिनिधियों से लगातार संपर्क किया जा रहा है। फिलहाल आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं है। लोग अफवाह में न पड़ें। संयम बरतें। कहीं कोई कालाबाजारी या जमाखोरी करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। -ध्रुव गुप्ता, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed