फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ganja was being taken from Odisha to Prayagraj, seven smugglers arrested

Sonebhadra News: ओडिशा से प्रयागराज ले जा रहे थे गांजा, सात तस्कर गिरफ्तार

Wed, 12 Mar 2025 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ganja was being taken from Odisha to Prayagraj, seven smugglers arrested
पुलिस ने बुधवार को पुलिस लाइन सभागार में गांजा तस्करी का खुलासा किया। 8.40 लाख रुपये मूल्य के 42 किलो गांजा के साथ सात तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं। तस्कर ओडिशा से गांजा लेकर प्रयागराज तस्करी के लिए ले जा रहे थे।
विज्ञापन

पकड़े गए तस्करों में अंतरराज्यीय व अंतरजनपदीय गांजा तस्कर शामिल हैं। सीओ नगर डाॅ. चारू द्विवेदी ने पुलिस लाइन सभागार में बुधवार को प्रेसवार्ता में बताया कि मंगलवार की शाम वाराणसी-शक्तिनगर राज्यमार्ग पर पुलिस गश्त पर थी।
विज्ञापन

बग्घानाला पुल के पहले ओबरा मोड़ के उतराई के पास में पुलिस चेकिंग से बचने के लिए दो वाहन स्विफ्ट और बोलेरो खड़े थे। जिसमें उड़ीसा से प्लास्टिक के 38 बड़े बंडल और 8 छोटे बंडल में कुल 42 किलो गांजा बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत 8 लाख 40 हजार रुपये है। इस दौरान सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ करने पर गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर प्रयागराज जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोपी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरेंद्र तिवारी उर्फ राजेश तिवारी 35 निवासी सलैया सीधी मध्य प्रदेश, आयुष पांडेय उर्फ नितिन 21 निवासी बनाई का पूरा जुड़ापुर प्रयागराज, आकाश शुक्ला 21 निवासी बारी सोरांव प्रयागराज, बृजेश कुमार 21 निवासी जगदीशपुर मसनी प्रयागराज, विवेक तिवारी उर्फ सम्राट 24 निवासी केशवपुर प्रतापगढ़, कान्हा त्रिपाठी 21 निवासी चंदई का पुरवा, कुंडा प्रतापगढ़ और संयम बागची उर्फ बप्पी निवासी खिजिरपुर प्रयागराज के रूप में हुई। मामले में सत्यम पांडेय निवासी नवाबगंज प्रयागराज और आदम सुना निवासी मलकानगिरि काला हान्डी उड़ीसा फरार हैं। पुलिस ने 22 लाख रुपये के दोनों वाहनाें को भी जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed