फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ganja was being brought in XUV and Bolero, six arrested

Sonebhadra News: एक्सयूवी और बोलेरो में भरकर ला रहे थे गांजा, छह गिरफ्तार

Wed, 14 May 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Ganja was being brought in XUV and Bolero, six arrested
पुलिस ने बिया मोड़ के पास से बोलेरो और एक्सयूवी से ले जाए जा रहे 43 किलो गांजे के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी कीमत 12 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों वाहन भी जब्त कर लिए हैं।
विज्ञापन

पिपरी एसओ नागेश सिंह मुर्धवा-रनटोला मार्ग पर बिया मोड़ के पास चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो वाहनों को रोका। तलाशी में दो बोरियों में 42 किलो और 1 किलो गांजा पैकिंग की पन्नी में बरामद हुआ। इसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपये की है।
विज्ञापन

पुलिस ने बोलेरो और महिंद्रा एक्सयूवी-300 को भी जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मिर्जापुर के चुनार थाना क्षेत्र के रहने वाले शिवकुमार सिंह उर्फ शुभम (22), नितेश सिंह (21), हंसलाल बिंद (37), सुनील सिंह (32), गौरव (25) और नरेश कुमार उर्फ छेदी (34) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके पास से 6 मोबाइल फोन और 1550 रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed