{"_id":"6769a66af1768d0b540e871d","slug":"gangs-involved-in-marrying-and-selling-poor-girls-are-active-in-the-district-sonbhadra-news-c-194-1-son1001-122116-2024-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जिले में सक्रिय हैं गरीब लड़कियों की शादी कराने और बेचने वाले गैंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जिले में सक्रिय हैं गरीब लड़कियों की शादी कराने और बेचने वाले गैंग
विज्ञापन
सोनांचल में इस समय लड़कियों की शादी कराने के नाम पर उन्हें बेचने वाले गैंग सक्रिय हैं। पन्नूगंज क्षेत्र में एक गांव की 16 वर्षीय लड़की को बेचे जाने का मामला इसका ताजा उदाहरण है।
दुद्धी, राबर्ट्सगंज, कोन, रायपुर,मांची, पन्नुगंज, म्योरपुर, चोपन समेत अन्य इलाकों में इस तरह के मामले पहले आ चुके हैं। कई मामलों में गैंग के सदस्य पकड़े जा चुके हैं, बावजूद गिरोह को जड़ से खत्म करना पुलिस के लिए चुनौती पूर्ण बना हुआ है।
2.70 लाख में हुआ था किशोरी का सौदा
अगस्त 2023 में राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की आदिवासी किशोरी को अगवा कर राजस्थान में बेचने और जबरन शादी कराने का मामला सामने आया था। पीड़िता के पिता ने बताया था कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री शाम को खाना बनाते समय लापता हो गयी थी। दो माह बाद राजस्थान के व्यक्ति ने फोन कर बताया था कि उसकी बेटी को 2.70 लाख में एक महिला से खरीदा है। अपहरण करने वाले आरोपी ने उसे एक सप्ताह अपने घर पर ही रखा। इसके बाद सौदा तय होने पर शादी के लिए राजस्थान ले गए। वहां एक मंदिर में उसकी शादी रचा दी गई।
विज्ञापन
शादी के बहाने युवती का सौदा
13 मार्च 2023 राबर्ट्सगंज कोतवाली अन्तर्गत शादी कराने के बहाने युवती को बेचने का मामला आया था। राबर्ट्सगंज नगर स्थित दंडईत बाबा मंदिर परिसर में रविवार को युवती की शादी कराने की तैयारी चल रही थी। हालांकि समय रहते सूचना पर पहुंची थाना मानव तस्करी रोधी इकाई, महिला कल्याण विभाग एवं पुलिस की टीम ने युवती की शादी कराने के बहाने क लाख 80 हजार रुपये उसका सौदा करने वाले दंपती समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
रुपये लेकर कराते थे शादी कराकर ठगने के भी मामले आए
जिले में अविवाहित लड़कों को शादी के नाम पर ठगने वाला गिरोह भी काफी समय से सक्रिय है। अप्रैल 2024 में राबर्ट्सगंज थाने में राजस्थान के बेरा पीपल गांव निवासी डुंगाराम ने सात लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। वह कुशीनगर निवासी व्यक्ति की बहन के जरिए सोनभद्र पहुंचा था। शादी के खर्च के नाम पर उससे 40 हजार रुपये लिए गए। फिर विदाई का मौका आने पर दूल्हे व उसके साथ आए लोगों को धमकाया जाने लगा। गहने छीन लिए और फिर से 1.69 लाख खाते में लिया गया। पुलिस ने मामले में घेरेबंदी कर चार महिलाओं समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। दुल्हन पहले से शादीशुदा थी। मार्च 2024 में शादीशुदा होने के बाद भी दोबारा शादी रचाने और फिर वहां से भी फरार होने के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया था। महिला ने रुपये के लालच में दोबारा शादी की थी।