फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Game of illegal storage of coal was going on for a long time

लंबे समय से चल रहा था कोयले के अवैध भंडारण का खेल

Sat, 23 Jul 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Game of illegal storage of coal was going on for a long time
एनसीएल की कृष्णशीला रेलवे साइडिंग पर बड़ी मात्रा में कोयला भंडार का खुलासा होने के बाद ऊर्जांचल में खलबली मची है। एनसीएल की भूमि पर बिना अनुमति कोयले का भंडारण और चारकोल की मिलावट का यह खेल चल रहा था। पूर्व में अमर उजाला ने इसे उजागर भी किया था। फिलहाल मौके पर बरामद एक मिलियन टन कोयला सील कर दिया गया है। एक सप्ताह में अगर कोई दावेदार नहीं आता तो उसे नीलाम कर दिया जाएगा। उधर, पुलिस-प्रशासन भी इस अवैध कार्य में संलिप्त लोगों की जड़ खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीएम सहदेव मिश्र की अगुवाई में पुलिस, पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम ने कृष्णशीला रेलवे साइडिंग पर छापा मारकर अवैध कोयला जब्त किया था। करीब 32 बीघा भूमि पर कोयला भंडारित किया गया था। अभिलेखों में यह जमीन एनसीएल के नाम है लेकिन इस कोयले के बारे में एनसीएल के अफसरों को जानकारी ही नहीं है। मौके पर उपस्थित एनसीएल ककरी के जीएम ने भी भंडारित कोयला का परियोजना से कोई संबद्ध होने से इंकार कर दिया था। लिहाजा अनुमानित लगभग एक मिलियन टन कोयला का भंडारण सील करते हुए शक्तिनगर थाना प्रभारी नागेश कुमार सिंह को सुपुर्द किया गया। एडीएम ने बताया कि थाना प्रभारी यह सुनिश्चित करेंगे कि बिना अनुमति के भंडारित कोयले का विक्रय, उठान, परिवहन और दोबारा भंडारण ना होने पाए। इसके संबंध में एक सार्वजनिक सूचना प्रदर्शित कर भंडारित कोयला के लिए वांछित प्रपत्र एनसीएल और उसके सहयोगी परियोजनाओं और अन्य कोई फर्म भंडारित कोयले के संबंध में वांछित प्रपत्र जिला स्तरीय प्रदूषण समिति के समक्ष प्रस्तुत करे। अगर एक सप्ताह में कोई नहीं आया तो नियमानुसार नीलामी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed