फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Gajanan sits in the pandals, people immersed in devotion

पंडालों में विराजे गजानन, भक्ति में डूबे लोग

Fri, 10 Sep 2021 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Gajanan sits in the pandals, people immersed in devotion
ाबर्ट्सगंज विकास नगर में गणेश पूजन करते बच्चें। - फोटो : SONBHADRA
गणपति बप्पा मोरया... के उद्घोष के साथ शुक्रवार को विघ्नहर्ता की प्रतिमा पंडालों और घरों में स्थापित की गई। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने सर्वमंगल की कामना की। प्रतिमा स्थापना के बाद भजन-कीर्तन करते हुए श्रद्धालु भक्ति में डूब गए। गणेश पूजा का पांच से दस दिनों तक का अनुष्ठान शुरू हो गया है।
विज्ञापन

भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणेश पूजा का विधान है। कई प्रांतों में इसे वृहद उत्सव के रूप में मनाया जाता है। जिले में भी इसका दायरा तेजी से बढ़ रहा है। हालांकि कोविड-19 के कारण इस बार सिर्फ एक स्थान पर ही सार्वजनिक पूजा पंडाल स्थापित किया गया है। नगर के उत्तर मोहाल में मां शीतला मंदिर के समीप स्थापित पंडाल में शुक्रवार को दोपहर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई। शुभ मुहूर्त में पूजन-अर्चन के साथ प्रतिमा का मुख दर्शनार्थ खोल दिया गया। यहां सात दिनों तक पूजा चलेगी। मुकेश केशरी के संयोजन में चल रहे कार्यक्रम में मोहल्ले के लोग बढ़-चढ़कर कर सहभागी बन रहे हैं। नगर में कई स्थानों पर लोगों ने घरों में ही प्रतिमा स्थापित की है। चोपन: डाला के अचलेश्वर महादेव मंदिर पर गणेश चतुर्थी के दिन गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित की गई। गगन भेदी मंत्रों से मंदिर के महंत पं. मुरली तिवारी ने पूजन किया। गणपति बप्पा की प्रतिमा इको फ्रेंडली यानी मिट्टी की स्थापित की गई है, जो आसानी से विसर्जित हो जाती है। यहां पांच दिनों तक गणपति बप्पा का प्रतिदिन दर्शन, पूजन व भजन के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा। रेणुकूट के हिंडाल्को कॉलोनी, शक्तिनगर सहित अन्य स्थानों पर भी गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की गई।
विज्ञापन

ऊर्जांचल के पंडालों में विराजे गणपति
अनपरा। ऊर्जांचल स्थित पूजा पंडालों में शुक्रवार को धूमधाम से भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। विधि-विधान पूर्वक प्राण-प्रतिष्ठा कर पूजन के उपरांत श्रद्घालुओं ने सर्व मंगल की कामना की। पंडालों में दर्शन-पूजन के लिए देर रात तक भक्तों की भीड़ जमी रही। परिक्षेत्र के अनपरा बाजार व ककरी कॉलोनी में शुक्रवार को गणेश चतुर्थी पर धूमधाम से गणेश पूजनोत्सव मनाया गया। मुख से परदा हटते ही गौरी नंदन का अलौकिक रूप देख भक्त निहाल हो उठे। वातावरण गणपति बप्पा मोरया के घोष से गुंजायमान हो उठा। ककरी में विजय कुमार गोपाल, गीता देवी, संजीव सिंह, रोहित सिंह, सुशील शर्मा, मानिक सोनी और अनपरा बाजार में रोहन श्रीवास्तव, मोनू, हर्ष गोयल, शिखा आदि तन्मयता पूर्वक जुटे रहे।

राबर्ट्सगंज के विकासनगर में घर में प्रतिमा स्थापित करने के लिए ले जाते श्रद्धालु।

राबर्ट्सगंज के विकासनगर में घर में प्रतिमा स्थापित करने के लिए ले जाते श्रद्धालु।- फोटो : SONBHADRA

राबर्ट्सगंज शीतला माता मंरदि के समीप गणपति बप्पा महोत्सव समिति में पूजन करती महिला

राबर्ट्सगंज शीतला माता मंरदि के समीप गणपति बप्पा महोत्सव समिति में पूजन करती महिला- फोटो : SONBHADRA

राबर्टगंज शीतला माता मंदिर के समीप गणपति बप्पा महोत्सव समिति की प्रतिमा।

राबर्टगंज शीतला माता मंदिर के समीप गणपति बप्पा महोत्सव समिति की प्रतिमा।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed