फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Funds received for 12 rural roads, construction

Sonebhadra News: 12 ग्रामीण सड़कों के लिए मिला धन, जल्द शुरू होगा निर्माण

Mon, 13 Mar 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Funds received for 12 rural roads, construction
सोनभद्र। पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2 के अंतर्गत बदहाल पड़ी 12 ग्रामीण सड़कों के नवीनीकरण और विशेष मरम्मत के लिए शासन ने 1.80 करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया है। विभाग टेंडर प्रक्रिया में जुटा है। शीघ्र ही इन सड़कों का निर्माण शुरू होगा। बारिश से पहले इन सड़कों का काम पूरा कराने का निर्देश है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के मुताबिक शासन स्तर से जिन 12 संपर्क मार्गों के नवीनीकरण एवं विशेष मरम्मत के लिए धन स्वीकृत किया गया है। उनमें पत्थरकुआं संपर्क मार्ग भी है। इस मार्ग के नवीनीकरण कार्य पर 15.50 लाख रुपये खर्च होगा। करीब 23.50 लाख की लागत से विंढमगंज कोन नकतवार मार्ग से नरहट्टी हर्रा होते हुए सलैयाडीह मार्ग का नवीनीकरण कराया जाएगा। नगवां संपर्क मार्ग के नवीनीकरण पर 7.80 लाख, जगदीशपुर संपर्क मार्ग पर 17.20 लाख, नवाडीह संपर्क मार्ग पर 9.80 लाख, सीकेके किमी 12 से हरैयाखाड़ संपर्क मार्ग पर 19.70 लाख तथा हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग के नवीनीकरण कार्य पर 2.90 लाख रुपये खर्च होगा। वहीं महुली पुलिस चौकी से बिहार बार्डर संपर्क मार्ग पर 29.50 लाख, रामगढ़ सिल्थम से लेडुआ संपर्क मार्ग पर 15.70 लाख, चौखड़ा संपर्क मार्ग पर 7.80 लाख, सोनवट संपर्क मार्ग पर 15.70 लाख रुपये और पन्नूगंज पटना धर्मदासपुर से खोमवा संपर्क मार्ग का नवीनीकरण करने के लिए शासन की तरफ से 23.60 लाख रुपये धन स्वीकृत किया गया है। इस संंबंध में एक्सईएन गोविंद प्रसाद यादव का कहना है कि उक्त संपर्क मार्गों के नवीनीकरण कार्य के लिए शासन से धन मिला है। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सड़कों पर काम शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed