फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fraudsters cheated 1.10 lakhs by scaring a retired clerk

Sonebhadra News: सेवानिवृत्त लिपिक को डराकर जालसाजों ने ठगे 1.10 लाख

Fri, 24 May 2024 10:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
Fraudsters cheated 1.10 lakhs by scaring a retired clerk
जिले में डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ताजा मामला ओबरा थाना क्षेत्र का है। बेटे को रेप केस में फंसा होने का हवाला देकर जालसाजों ने पुलिस अधिकारी बनकर सेवानिवृत्त लिपिक से 1.10 लाख रुपये ले लिए। मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुटी है।
विज्ञापन

ओबरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक महाराष्ट्र में नौकरी करता है। गत 10 अप्रैल को उसके सेवानिवृत्त लिपिक पिता को दो नंबरों से फोन आया। खुद को महाराष्ट्र से क्राइम ब्रांच से बताते हुए कहा कि तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है। एआई के जरिए बेटे की पिटाई और हूटर की आवाज भी सुनाया गया। इसमें बेटा रोते हुए खुद को बचाने की गुहार लगाता रहा।
विज्ञापन

बेटे को छोड़ने और केस से बचाने के बदले पिता ने सात बार में 1.20 लाख रुपये दे दिए।उसके बाद भी पैसे की डिमांड होने पर पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की। तत्काल सक्रिय हुई पुलिस ने खाते को होल्ड करा दिया। हालांकि तब तक जालसाज 1.10 लाख रुपये निकाल चुके थे। मामले में पीड़ित पिता की तहरीर पर ओबरा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर धोखाधड़ी और सूचना प्रौद्योगिकी की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed