फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fraud in sonebhadra RS Three lakhs taken away by giving fake gold to Nepali woman pleaded with police

ठगी: नेपाल की महिला को नकली सोना देकर ले गए तीन लाख, पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार

Sat, 25 Dec 2021 05:11 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 25 Dec 2021 05:11 PM IST
सार

नकली सोना देकर नेपाल की एक महिला से दो बदमाशों ने तीन लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़िता ने अब पुलिस से गुहार लगाई है। अज्ञात एक महिला समेत दो के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन
Fraud in sonebhadra RS Three lakhs taken away by giving fake gold to Nepali woman pleaded with police
ठगी की घटना। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राबर्ट्सगंज में सड़क किनारे ऊनी कपड़े बेचने वाली एक महिला ठगी का शिकार हो गई। कुछ लोग महिला को नकली सोने के आभूषण देकर  तीन लाख रुपये ले गए। महिला ने दुकानदार को सोना दिखाया तो उसे सच्चाई पता चला। रविवार को पीड़िता ने पुलिस को अज्ञात एक महिला समेत दो के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।  

विज्ञापन


नेपाल समेत अन्य जगहों से  कई लोग आकर राबर्ट्सगंज में जगह-जगह पटरी किनारे गर्म कपड़े, जूता समेत अन्य सामान बेच रहे हैं। रविवार को नेपाल के माखा की रहने वाली पुष्पा ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत कराया है कि 17 दिसंबर को एक महिला और एक पुरूष उसके कपड़े की दुकान पर आए और अपनी मजबूरी बताकर आभूषण गिरवी पर रखने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन


उनके बार-बार कहने पर उनका आभूषण रख कर तीन लाख दे दिए। जांच करने पर आभूषण नकली निकला। दोनों ने पांच दिन में रुपये वापस कर आभूषण ले जाने की बात कही थी, लेकिन अब मोबाइल तक नहीं उठा रहे हैं। क्राइम इंस्पेक्टर विद्यासागर ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः आजमगढ़ में दर्दनाक हादसा: सड़क पर खड़ी ट्रैक्टर से टक्कर के बाद आग का गोला बनी कार, युवती समेत दो लोग जिंदा जले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed