फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fraud case registered in fake NSC case

फर्जी एनएससी मामले में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Fri, 04 Jun 2021 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Fraud case registered in fake NSC case
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने डाकघर राबर्ट्सगंज के पोस्ट मास्टर रमेश तिवारी की तहरीर पर बृहस्पतिवार की रात में एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इसकी भनक लगते ही डुप्लीकेट एनएससी बनवा कर भुगतान कराने के खेल में शामिल अन्य लोगों में भी खलबली मच गई है। वे खुद का गला बचाने की जुगत में जुट गए हैं। पुलिस के मुताबिक मुख्य डाकघर राबर्ट्सगंज के पोस्ट मास्टर रमेश तिवारी ने तहरीर में लिखा है कि मोकरसिम निवासी ओमप्रकाश ने चार लाख की एनएससी खरीदी। बाद में खो जाने की सूचना देकर डुप्लीकेट कॉपी बनवा ली और इस डुप्लीकेट कॉपी के आधार पर दूसरे को एनएससी बेच दी। अब पुन: मूल एनएससी पर भुगतान का दावा किया जा रहा है। इस प्रकार स्पष्ट है कि इसमें कूटरचना की गई और स्पष्ट तौर पर यह धोखाधड़ी का मामला बनता है। तहरीर के आधार पर राबर्ट्सगंज पुलिस ने ओमप्रकाश के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। विवेचक राबर्ट्सगंज चौकी इंचार्ज योगेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि डुप्लीकेट एनएससी के जरिए भुगतान कराने की कोशिश करने में जो लोग शामिल मिलेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed