फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Fraud case filed against five people

पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

Fri, 04 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fraud case filed against five people
सोनभद्र। सदर कोतवाली पुलिस ने ओबरा तहसील के बिल्ली-मारकुंडी खनन क्षेत्र के लेखपाल ओम प्रकाश चतुर्वेदी की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों के ऊपर फर्जी ढंग से एक व्यक्ति की जमीन बैनामा कराने का आरोप है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने विवेचना तेज कर दी है। पुलिस ने बताया कि लेखपाल ओम प्रकाश चतुर्वेदी ने तहरीर में लिखा है कि एडीएम की जांच आख्या में अंकित व्यक्ति रामबली पुत्र स्व. परशुराम निवासी बसुधा कोटा, रामखेलावन पुत्र स्व. परशुराम निवासी बाड़ी डाला अघोर सेवा सदन के पीछे, गोविंद पुत्र विफन निवासी समई लवा (बामे सोती), अशोक जायसवाल पुत्र अज्ञात व धीरज राय पुत्र अज्ञात निवासी बिल्ली मारकुंडी ओबरा द्वारा ग्राम बिल्ली मारकुंडी तहसील ओबरा की आराजी नं0 7187 क रकबा 1.1000 हेक्टेयर जो बाडी टोला में स्थित है का अवैध ढंग से बैनामा कराया लिया। इनके विरुद्ध समक्ष अधिकारियों द्वारा प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु निर्देशित किया गया है। विवेचक जितेंद्र कुमार ने बताया कि लेखपाल की तहरीर पर नामजद उपरोक्त सभी के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर आगे कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed