फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four youths injured in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में चार युवक घायल

Wed, 05 Aug 2020 05:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 05:27 PM IST
विज्ञापन
Four youths injured in road accidents
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार देर रात सड़क दुर्घटना में चार युवक घायल हो गए। सभी घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। घोरावल तहसील क्षेत्र के बागपोखर निवासी अभिषेक (24) पुत्र महेश, सोनभद्र के रामगढ़ निवासी अभिनंदन (18) पुत्र कल्लू और विवेकचंद्र (22) एक बाइक पर बैठकर घोरावल की तरफ आ रहे थे। तेज गति से आ रहे तीनों बाइक सवार युवक खुटहा गांव में बाईपास के नजदीक अनियंत्रित होकर नहर में गिर पड़े। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से तीनों युवकों को उपचार के लिए घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरी घटना पेढ़ ग्राम पंचायत की है। पेढ़ निवासी बसंतलाल (35) पुत्र अमरजीत मंगलवार देर रात बेहोशी की हालत में सड़क पर गिरा मिला, उसे चोटें भी लगी थी। किसी ग्रामीण ने उसे सड़क पर गिरा देखकर एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से बसंतलाल को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed