फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four were arrested for bringing ganja from Odisha to Varanasi by hiding it in the car.

Sonebhadra News: कार में छिपाकर ओडिशा से वाराणसी ला रहे थे गांजा, चार गिरफ्तार

Sat, 22 Feb 2025 08:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:32 PM IST
विज्ञापन
Four were arrested for bringing ganja from Odisha to Varanasi by hiding it in the car.
राॅबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार को 33 किलोग्राम गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। तस्करी में उपयोग की जा रही दो कार भी बरामद की गई है। चारों आरोपी तस्कर वाराणसी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

वह ओडिशा से गांजा लेकर वाराणसी जा रहे थे। उनसे पूछताछ के आधार पर पुलिस अन्य साथियों की भी तलाश में जुटी है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में प्रेसवार्ता में एएसपी कालू सिंह ने बताया कि शनिवार की रात पुलिस की टीम ने मुखबिर की सूचना पर लोढ़ी स्थित एक ढाबे के पास घेराबंदी कर दो कार को रोका।
विज्ञापन

तलाशी के दौरान एक अर्टिगा कार की सीट पर छह बंडल में 33 किलो गांजा रखा था। दूसरी कार में तस्कर सवार थे। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह ओडिशा के संभलपुर से गांजा ला रहे थे। इसे वह वाराणसी में खुद से बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी शशिकांत सिंह, अमित सिंह, नुआंव गांव निवासी दिव्यांशु सिंह, नुआंव डाफी निवासी अंकित सिंह के रूप में हुई। तस्करी में शामिल उनके एक अन्य साथी की भी तलाश जा रही है।

तस्करों के आपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है। एएसपी ने बताया कि बरामद गांजे की कीमत करीब साढ़े छह लाख है। गिरफ्तार करने वाली टीम में रॉबर्ट्सगंज थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय, एसओजी प्रभारी राम स्वरूप वर्मा, सर्विलांस प्रभारी नागेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी चुर्क सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed