फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four types of tableaux will be included in the Ram Navami procession

Sonebhadra News : रामनवमी शोभायात्रा में शामिल होगी चार तरह की झांकियां, श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति की बैठक

Thu, 20 Mar 2025 03:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Thu, 20 Mar 2025 03:58 PM IST
सार

रामनवमी शोभायात्रा की तैयारी को लेकर श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति ने बैठक की और झांकियों के स्वरूप और रूप पर चर्चा की। बता दें कि इस बार शोभायात्रा में चार तरह की झांकियां शामिल की जाएंगी। जिस मार्ग पर यात्रा निकाली जाएगी वहां भगवा ध्वज की सजावट की जाएगी।

विज्ञापन
Four types of tableaux will be included in the Ram Navami procession
श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति की बैठक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

रामनवमी उत्सव को भव्य बनाने के लिए श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में श्रीराम दरबार अखाड़ा समिति ने बैठक की। इस दौरान निकलने वाली शोभायात्रा में शामिल होने वाली झांकियों के स्वरूप और रूट पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष रामनवमी का उत्सव पहले से भी अधिक भव्य तरीके से मनाया जाएगा। इसके लिए नगर के सभी वार्डों में शोभायात्रा के मार्ग को भगवा ध्वज, सजावट एवं अन्य धार्मिक प्रतीकों से सुसज्जित किया जाएगा।
विज्ञापन


साथ ही, प्रत्येक वार्ड में टोली बनाकर प्रभारी नियुक्त किए जाएंगे, ताकि आयोजन को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाया जा सके। अखाड़ा परिषद के महामंत्री प्रमोद गुप्ता ने बताया कि शोभायात्रा अपने पूर्व निर्धारित मार्ग पर ही निकलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जो श्रीराम जानकी मंदिर विजयगढ़ पेट्रोल पंप से प्रारंभ होकर शीतलाचौक, धर्मशाला, चंडी होटल, शीतला मंदिर चौराहा, स्वर्ण जयंती चौराहा, कचहरी, महिला थाना होते हुए पुनः श्री राम जानकी मंदिर पर समाप्त होगी। अखाड़ा परिषद के आनंद मिश्रा ने बताया कि रामनवमी की शोभायात्रा में विशेष रूप से चार प्रमुख झांकियां शामिल रहेंगी।


जो शोभायात्रा की भव्यता को और अधिक आकर्षक बनाएंगी।इस बैठक में नगर के गणमान्य नागरिकों एवं समिति के सदस्यों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed