फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four people including the groom arrested

दूल्हे सहित चार लोग गिरफ्तार

Sun, 25 Jul 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Four people including the groom arrested
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज में राजस्थान से शादी करने आए दूल्हे सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया। कारण, शादी में बिचौलिए से रुपये पैसों के लेनदेन का मामला बताया जा रहा है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले कुछ लोगों ने राजस्थान से एक युवक को शादी कराने के लिए बुलाया। शुक्रवार की रात युवक तीन लोगों के साथ राबर्ट्सगंज पहुंचा। उन्हें नगर स्थित एक होटल में ठहराया गया। शाम करीब सात बजे शादी करने के लिए आए युवक से बिचौलियों ने एक लाख रुपये मिलने पर शादी कराने की बात कही। युवक ने कहा कि लड़की देखने के बाद रुपये दूंगा, लेकिन बिचौलिए रुपये की मांग पर अड़े रहे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। इसी बीच युवक को पता चला कि जिससे शादी होना है, वह पहले से शादीशुदा है तो उसने रुपये देने से मना कर दिया। इसी बीच किसी ने पुलिस को राजस्थान से नाबालिग लड़की से शादी करने आने की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चार को हिरासत में ले लिया। कोतवाल सुभाष राय ने बताया कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। विवाद करने के आरोप में पकड़े गए जयुपर के सांभर निवासी पप्पू, नरैना निवासी दीपू, राम नारायण और गोविंद का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed