फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four days later, all the gates of Rihand and Obra were closed

Sonebhadra News: चार दिन बाद हुए रिहंद और ओबरा के सभी फाटक

Sat, 31 Aug 2024 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Four days later, all the gates of Rihand and Obra were closed
रेणुकूट/ओबरा। पिपरी में स्थित रिहंद बांध के सभी फाटक शनिवार की सुबह बंद कर दिए गए हैं। जलस्तर में आई कमी के कारण यह निर्णय लिया गया है। उधर, पानी आना बंद होने से ओबरा बांध के भी फाटक बंद कर दिए गए हैं। हालांकि दोनों बांधाें पर आधारित पन बिजली इकाइयां चालू हैं। उनसे 387 मेगावाट बिजली पैदा की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह जलस्तर 869.2 फीट पहुंचने पर रिहंद बांध का एक फाटक खोला गया था। इसके बावजूद जलस्तर लगातार बढ़ते रहने के कारण बारी-बारी से शाम तक सात फाटकों को खोल दिया गया था। जलस्तर में कमी आने के बाद शुक्रवार को चार फाटक बंद कर दिए गए थे। शनिवार की सुबह सात बजे दो फाटक को बंद कर दिया गया। इसके बाद सुबह 10 बजे अंतिम फाटक को भी बंद कर दिया गया। बांध के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक अभी बांध का जलस्तर 869.2 फीट पर बना हुआ है।
विज्ञापन

रिहंद जल विद्युत परियोजना के अधिशासी अभियंता शशिकांत राय ने बताया कि बांध पर स्थित छह टरबाइनों को पूरी क्षमता के साथ चलाकर 300 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया जा रहा है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हो रही बारिश पर नजर रखी जा रही है। कहा कि जलस्तर की निगरानी की जा रही है। अगर जलस्तर पुनः बढ़ा तो फिर से गेट को खोला जा सकता है। दूसरी ओर ओबरा बांध के भी सभी फाटक शनिवार की सुबह तक बंद कर दिए गए। यहां भी तीनों टरबाइन को फूल लोड पर चलाया जा रहा है। इससे करीब 87 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है। बता दें कि चार दिन पहले बांध के जलस्तर में वृद्धि होने पर बांध के फाटक खोले गए थे। एक-एक करके कुल सात फाटक खोलने पड़े थे, मगर अब जलस्तर में कमी आने के कारण सभी फाटकों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed