फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Four boys ran away from home after writing letter to their families police recovered them

'घबराना नहीं, दो माह में...': लेटर लिख घर से निकले चार बच्चे, परिजनों में मची चीख-पुकार; पुलिस ने किया ये काम

Mon, 13 Oct 2025 10:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 10:20 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा से सटे जिले में बच्चों के गायब होने की सूचना मिलते ही माैके पर बरगवां थाने की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के बाद पुलिस ने कार्रवाई कर बच्चों को बरामद कर लिया।

विज्ञापन
Four boys ran away from home after writing letter to their families police recovered them
बरगवां थाने की पुलिस ने की कार्रवाई। - फोटो : istock

विस्तार

Sonbhadra News: सीमा से सटे मप्र के सिंगरौली में परिजनों के नाम पत्र लिखकर चार नाबालिग बच्चों के घर छोड़ने से खलबली मच गई। सोमवार को बच्चों को 12 घंटे के भीतर पुलिस ने रीवा जिले के अमिहया से ढूंढ लिया, तब परिजनों को राहत मिली। घटना मोरवा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


बरगवां थाना क्षेत्र के भलुगड़ निवासी दंपती मोरवा के वार्ड क्रमांक तीन स्थित विमल कॉलोनी के समीप रह कर क्रमशः 13 और 8 वर्षीय बच्चों की शिक्षा दीक्षा करा रहे थे। रविवार को परिजन बच्चों को घर में बंद कर किसी समारोह में भलूगढ़ गांव चले गए। 
विज्ञापन


इस दौरान घर के पास ही रह रहे उनके साले के दो बच्चे (13 वर्ष एवं 9 वर्ष) ने चाबी लेकर उनके घर का ताला खोल दिया था। इसके बाद सभी घर के आंगन में खेलने लगे। इसी दौरान योजना बनाया और घर से निकल गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

उन्होंने परिजनों के लिए बाकायदा हस्ताक्षर पत्र छोड़ा था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि कोई चिंता ना करे, वह घूमने जा रहे हैं और दो महीने में लौट आएंगे। देर रात तक तलाश करने पर भी जब बच्चों की सूचना नहीं लगी तो परिजनों ने मोरवा थाने में इसकी सूचना दी। 

मोरवा निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने तत्काल सिंगरौली एसपी मनीष खत्री के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी गौरव पांडेय के मार्गदर्शन में मामला पंजीबद्ध कर एक पुलिस टीम का गठन कर बच्चों की तलाश शुरू कर दी। सोमवार सुबह बच्चों के हाथ में पड़ा मोबाइल चालू हुआ तो पुलिस को मालूम चला कि बच्चे रीवा पहुंच गए हैं। पुलिस ने तत्काल रीवा जिले की पुलिस से संपर्क साधा और बच्चों को कुशल बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed