फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Teacher injured in road accident dies during treatment.

Sonebhadra News: सड़क हादसे में घायल शिक्षक की उपचार के दौरान मौत

Sun, 04 Oct 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Teacher injured in road accident dies during treatment.
मृतक कृष्ण गोपाल की फाइल फोटो
म्योरपुर। स्थानीय थानाक्षेत्र के पड़री गांव निवासी कृष्ण गोपाल यादव उर्फ मोनू (29) की शनिवार दोपहर वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बुधवार देर शाम मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर आश्रम मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से बाइक टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पड़री गांव के बराईडाड़ टोला निवासी कृष्ण गोपाल एक निजी इंग्लिश स्कूल में बच्चों को पढ़ाते थे। बुधवार को वह ओबरा से म्योरपुर लौट रहे थे। आश्रम मोड़ के पास खड़े ट्रक में बाइक टकराने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट पहने होने के बावजूद सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को म्योरपुर सीएचसी पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से उन्हें वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया। शनिवार दोपहर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। म्योरपुर एसओ जितेंद्र सरोज ने बताया कि परिजनों की तहरीर मिलने पर मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed