फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Adverse entries recorded against two AEs and salaries of four JEs withheld due to the sluggish pace of a 14-km road project.

Sonebhadra News: 14 किमी सड़क की सुस्त रफ्तार पर दो एई को प्रतिकूल प्रविष्टि, चार जेई का वेतन रोका

Sun, 04 Oct 2026 01:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Adverse entries recorded against two AEs and salaries of four JEs withheld due to the sluggish pace of a 14-km road project.
सोनभद्र। मुर्धवा-म्योरपुर-बभनी-छत्तीसगढ़ बॉर्डर (एमएमबीसीबी) मार्ग से वनवासी कल्याण आश्रम होते हुए छत्तीसगढ़ बॉर्डर तक बन रही 14 किलोमीटर सड़क का निर्माण धीमा मिलने पर डीएम चर्चित गौड़ ने सख्त कार्रवाई की। करीब 54.10 करोड़ रुपये की लागत से हो रहे सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य में लापरवाही पर दो सहायक अभियंताओं (एई) को प्रतिकूल प्रविष्टि देने और चार अवर अभियंताओं (जेई) का वेतन रोकने के निर्देश दिए। वहीं, देरी पर ठेकेदार पर 20 लाख रुपये की पेनाल्टी लगाने को कहा। शनिवार को स्थलीय निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति बेहद धीमी मिली। इस पर डीएम ने लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड के सहायक अभियंता नवीन श्रीवास्तव और छोटेलाल को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। निगरानी में शिथिलता बरतने पर अवर अभियंता जितेंद्र तिवारी, श्रीकेश, राजेश शर्मा और संतोष कुमार सिंह का वेतन रोकने को कहा। डीएम ने अधिशासी अभियंता निर्माण खंड को चेतावनी जारी करने के साथ संबंधित सहायक अभियंताओं को भी चेतावनी देने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था को दो माह में हर हाल में सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पूरा कराने को कहा। साथ ही निर्माण में तेजी लाने के साथ गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन और नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सड़क निर्माण और सुदृढ़ीकरण मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल विकास कार्य हैं। इनमें लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी। प्रगति और गुणवत्ता की नियमित समीक्षा होगी। कमी मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम दुद्धी अशोक कुमार, अधिशासी अभियंता एसके सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed