फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Found bleeding outside the house, died on reaching hospital

Sonebhadra News: घर के बाहर लहूलुहान मिला, अस्पताल पहुंचने पर मौत

Thu, 20 Feb 2025 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Found bleeding outside the house, died on reaching hospital
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के भरौली गांव में बुधवार देर रात घायल मिले एक व्यक्ति ने वाराणसी ले जाते समय दम तोड़ दिया। वह लहूलुहान हाल में घर से थोड़ी दूर पर पड़ा था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन



भरौली गांव निवासी शंकरलाल कोल (55) अपने घर के बाहर ओसार में सो रहा था। रात करीब साढ़े 12 बजे तेज आवाज सुनकर पड़ोस व घर के लोग जागे तो वह घर के द्वार से दस कदम की दूरी पर लहूलुहान मिला। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां से बीएचयू ट्राॅमा सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि शंकर लाल कोल की जमीन घुवास गांव में भी थी। उसके अनपढ़ होने का लाभ उठाते हुए किसी ने जमीन लिखवा ली। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि 112 नंबर के माध्यम से पुलिस को सूचना मिली थी। किसी पिकअप या अन्य वाहन के धक्के से चोट लगने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

000

टीसीडी ग्राउंड के मंच पर युवक का मिला शव
दुद्धी। स्थानीय नगर के टीसीडी खेल मैदान पर बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया।
विंढमगंज थाना क्षेत्र के धूमा निवासी रामलाल (35) पुत्र गंभीरा बाहर रहकर मजदूरी करता था। उसका गांव में बहुत कम आना होता था। दूसरी पत्नी भी उसके साथ रहती थी। दुद्धी स्थित टीसीडी ग्राउंड के मंच पर बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव मिला। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच की मांग की है। पुलिस को युवक के शव के पास से बैंक पासबुक व रॉबर्ट्सगंज के एक हॉस्पिटल की मेडिकल रिपोर्ट मिली है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


000

पेड़ से लटकता मिला युवक का शव



डाला। चोपन थाना क्षेत्र के सलइबनवा पूर्वी के जंगल में बृहस्पतिवार को युवक का फंदे से लटकता शव मिला। वह बुधवार की शाम से लापता था। पुलिस शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।



सलइबनवा पूर्वी निवासी रामसूरत गोंड का पुत्र राजेश (35) बुधवार शाम करीब 7 बजे किसी काम से घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

बृहस्पतिवार सुबह गांव के कुछ लोग जब जंगल की ओर गए तो उन्होंने राजेश का शव तेंदू के पेड़ से लटकता देख सूचना परिजनों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची चोपन थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया।



एसओ विजय कुमार चौरसिया ने बताया कि परिजनों के अनुसार मृतक मानसिक रूप से अस्वस्थ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed