फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Former employees of Cement Corporation Dala Churk Chunar got justice

पूर्व सीमेंट निगम डाला चुर्क चुनार के तत्कालीन कर्मचारियों को मिले न्याय

Wed, 16 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Former employees of Cement Corporation Dala Churk Chunar got justice
संवाद न्यूज एजेंसीओबरा। राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक सोनभद्र के जिला अध्यक्ष हरदेव नारायण तिवारी ने सरकार से पूर्व सीमेंट निगम डाला चुर्क चुनार फैक्ट्री बंद होने के पश्चात उसमें काम करने वाले कर्मचारियों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार सेवायोजन वेतन एवं पेंशन आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। मंगलवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने उप श्रमायुक्त पिपरी से मिलकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया है कि पूर्व निगम डाला चुर्क चुनार के कर्मचारियों की परिस्थिति मुकदमा लड़ने लायक नहीं रह गई है। इस पर मानवीय दृष्टिकोण से सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के अनुसार समायोजन वेतन पेंशन आदि दिलाई जाए। 1100 कर्मचारियों ने सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की जिसमें न्यायालय ने निगम के कर्मचारियों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सेवायोजन, कारखाने बंद होने की तिथि से 40 प्रतिशत वेतन का एरियर पेंशन आदि की सुविधाएं प्रदान किया। लगभग 2000 कर्मचारी गरीबी के कारण अपनी याचिका न्यायालय में विलंब से दाखिल किए फिर भी न्यायालय ने समायोजन वेतन आदि देने के लिए सरकार को आदेश दिए लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिलमा। प्रतिनिधिमंडल में पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, शमीम अख्तर खान, स्वतंत्र श्रीवास्तव, राजबली सिंह, अंबिका प्रसाद पाठक, शिव शंकर मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed