फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Former CM Kalyan Singh will always be alive in the memories

स्मृतियों में हमेशा जिंदा रहेंगे पूर्व सीएम कल्याण सिंह

Mon, 23 Aug 2021 06:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Former CM Kalyan Singh will always be alive in the memories
राजस्थान के पूर्व राज्यपाल और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर शोक संवेदना जताने का क्रम सोमवार को भी जारी रहा। विभिन्न संगठनों ने पूर्व सीएम को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके व्यक्तित्व-कृतित्व को याद किया गया।
विज्ञापन

युवक मंगल दल की ओर से सदर ब्लॉक के मड़रा गांव में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में प्रदेश सरकार के यूथ आइकॉन सौरभ कांत पति तिवारी ने कहा कि कल्याण सिंह के रूप में देश ने एक राजनीतिक पुरोधा को खो दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल में युवाओं की हमेशा फिक्र की। उन्हें रोजगार दिलाने, आगे बढ़ाने के लिए चिंतित रहे। दो मिनट का मौन रखकर गतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर पंचायत इकाई के अध्यक्ष संतपति मिश्र, इमरान अंसारी, बीडीसी सदस्य जयनाथ मौर्य, परमेश्वर मिश्र, रमेश यादव दीपक मिश्रा, शमसाद, कैलाश आदि मौजूद रहे। उधर, घोरावल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संजय जायसवाल के आवास पर हुई श्रद्धांजलि सभा में संजय जायसवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री के व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के महानायक पूर्व मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एक राष्ट्र निर्माता, कुशल प्रशासक, जननेता और महान धर्मरक्षक के रूप में उनका नाम इतिहास में सदैव आदर के साथ लिया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार पांडेय, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राकेश कुमार, अशोक अग्रहरि, विधानसभा विस्तारक शिवा तिवारी, बजरंग दल के जिला सह संयोजक प्रसून कुमार, दीपक यादव, आनंद शुक्ला, संगम, मुमताज अली, शुभम भोजवाल, लवकुश केशरी, प्रशांत जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं भाजपा के म्योरपुर मंडल में सोमवार को दो स्थानों पर आयोजित शोकसभा में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। भाजपाइयों ने शिव मंदिर और पंचायत भवन पर कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गौड़ ने कहा कि ऐसा नेता मिलना मुश्किल है। वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व ब्लॉक प्रमुख पन्नालाल जायसवाल ने कहा उनके जीवन चरित्र, संगठन में योगदान और कुशल नेतृत्व से प्रदेश के विकास में विभिन्न विभागों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य आदि में सुधार और जननेता के रूप में पहचान को विस्तार से वर्णित किया। जिला महामंत्री जीत सिंह खरवार और पूर्व जिलामंत्री दीपक सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह दलित, पिछड़ी और सर्व समाज के सबसे बड़े नेता और भारतीय संस्कृति के पुरोधा थे। लालता प्रसाद जायसवाल, अमरेश सिंह, सुजीत कुमार सिंह, पवन अग्रहरि, चंद्रभूषण मिश्रा, गौरीशंकर सिंह, मोहरलाल खरवार, सोनाबच्चा अग्रहरि, विष्णुकांत दुबे, पवन अग्रहरि, गणेश जायसवाल, श्याम नारायण सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed