फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Formation of two new resource cooperative societies, operational from next month

Sonebhadra News: दो नई साधन सहकारी समितियों का गठन, अगले माह से संचालन

Thu, 13 Mar 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Formation of two new resource cooperative societies, operational from next month
सहकारिता विभाग की तरफ से जनपद सोनभद्र में दो नई साधन सहकारी समितियों (बी-पैक्स) के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। दोनों समितियों पर इंस्पेक्टर की नियुक्ति कर ली गई है। अगले माह से दोनों नई समितियों का संचालन भी शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

शासन की तरफ से किसानों की आय बढ़ाने तथा उनकी सुविधा के लिए न्याय पंचायत स्तर पर साधन सहकारी समिति गठन किए जाने का निर्देश है। सोनभद्र में अभी 62 साधन सहकारी समितियों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन




करमा ब्लॉक के तीन और घोरावल ब्लॉक के एक न्याय पंचायत में समिति का गठन नहीं हुआ था। सहकारिता विभाग के अधिकारियों की मानें तो करमा ब्लॉक के न्याय पंचायत पांपी में साधन सहकारी समिति का गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। वहीं फुलवारी में साधन सहकारी समिति के गठन की प्रक्रिया आखिरी चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों समिति के संचालन के लिए प्रशिक्षण का कार्य पूरा हो गया है। 15 अप्रैल से दोनों साधन सहकारी समिति का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। वहीं करमा ब्लॉक के ही सरंगा और घोरावल ब्लॉक के तिलौली न्याय पंचायत में नई साधन सहकारी समिति खोले जाने की प्रारंभिक प्रक्रिया अभी चल रही है।




कोटा में नहीं गठित होगी समिति



म्योरपुर ब्लॉक के कोटा गांव में नई साधन सहकारी समिति बनाए जाने का प्रस्ताव दिया गया था। हालांकि वहां किसानों की आबादी कम होने तथा अधिकांश क्षेत्र औद्योगिक इकाई से घिरा होने के नाते वहां साधन सहकारी समिति का गठन किए जाने का प्रस्ताव निरस्त कर दिया गया है।



जनपद में चार नई समितियों का गठन किया जाना है। इसमें करमा ब्लॉक के पॉपी और फुलवारी में समिति का गठन कर लिया गया है। 15 अप्रैल से इन समितियों का संचालन शुरू किए जाने का लक्ष्य है। घोरावल ब्लॉक के तिलौली व करमा ब्लॉक के सरंगा में अभी समिति के गठन की प्रक्रिया चल रही है। -देवेंद्र प्रताप सिंह, एआर कोआपरेटिव-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article