फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Forest Department DPO's wife found dead in room

Sonebhadra News: कमरे में मृत मिली वन विभाग के डीपीओ की पत्नी

Tue, 05 Nov 2024 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Forest Department DPO's wife found dead in room
वन विभाग में जिला गंगा समिति के परियोजना अधिकारी महेंद्र गौतम की पत्नी प्रियंका की सोमवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा स्थित किराए के मकान में वह बेसुध पड़ी थीं।
विज्ञापन

पड़ोसी जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतका के पति का पता नहीं है। उनका मोबाइल भी बंद है। सूचना मायके वालों को दी गई है।
विज्ञापन

मूल रूप से सीतापुर जिले के रहने वाले महेंद्र देव गौतम (32) वन विभाग के अंतर्गत जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी (डीपीओ) के पद पर तैनात हैं।
करीब छह माह से वह राॅबर्ट्सगंज के उरमौरा स्थित एक किराए के मकान में पत्नी प्रियंका (28) के साथ रहते थे। लंबे समय से पति-पत्नी में विवाद चल रहा था। दिवाली पर दोनों अपने घर गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छुट्टी खत्म होने के बाद महेंद्र रविवार की सुबह कमरे पर लौटे थे तो वहीं शाम को प्रियंका भी अकेले पहुंची थीं। पड़ोसियों के मुताबिक सोमवार की सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ।
इसके महेंद्र अपने दफ्तर चले गए, वहां से वे कुछ जरूरी काम होने की बात कहकर निकल गया। इस बीच किरायेदार प्रियंका के चीखने की आवाज सुनकर जब कमरे में पहुंचे तो वह बेसुध होकर नीचे गिरी थीं।
पुलिस को सूचना देते हुए आस-पास के लोग उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर जहर के सेवन से मौत की आशंका जताई गई है। प्रियंका का शव देर शाम तक अस्पताल में पड़ा रहा। पुलिस मायके वालों के आने का इंतजार कर रही थी।

प्रियंका को छोड़ना चाहता था वनकर्मी
मौत की सूचना पर पहुंचें लोढ़ी चौकी प्रभारी संजय सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए और मृतका के मायके वालाें को सूचना दी। जानकारी मिलते ही मायके के लोग सोनभद्र के लिए रवाना हो गए हैं। फोन पर बातचीत में रोते बिलखते उन्होंने सिर्फ इतना ही बताया कि महेंद्र प्रियंका से रिश्ता तोड़ने और छोड़ कर जाने का दबाव बने रहे थे। उन्होंने प्रताड़ना का आरोप भी लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed