{"_id":"5716637a4f1c1b36228b45fe","slug":"forced-to-deal-with-the-problem-of-drinking-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल की समस्या से जूझने के लिए विवश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल की समस्या से जूझने के लिए विवश
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
Updated Tue, 19 Apr 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
ओबरा में टैंकर से पानी लेने के लिए लगी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगातार बढ़ रहे तापमान एवं प्रचंड गर्मी के चलते करीब दो सप्ताह से नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में दिन प्रतिदिन पीने के पानी की किल्लत बढ़ती जा रही है। नगर और गांवों के करीब 50 फीसदी से अधिक हैंडपंप जवाब दे चुके हैं। गर्मी को लेकर लोगों का मानना है कि जिला प्रशासन पानी की समस्या को लेकर गंभीर नहीं हुआ तो आम आदमी सहित जानवरों को इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र के चोपन रोड, सुमन नगर, चूड़ीगली, सिनेमा रोड, मिल्लत नगर, गैस गोदाम रोड, राम मंदिर कालोनी आदि दर्जनों स्थानों पर नगर पंचायत का टैंकर पहुंचते ही घर के बच्चे सहित महिलाएं हाथ में डिब्बा, बाल्टी लिए पानी भरने के लिए दौड़ पड़ रही हैं। यही आलम ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी का है। इसके तहत आने वाले क्षेत्र कर्बला, भलुआ टोला, बिल्ली गांव, खैरटिया गांव सहित पूरे ग्राम पंचायत क्षेत्र में पानी की समस्या बढ़ गई है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में टैंकरों का अभाव होने के चलते लोग पीने के पानी की भयंकर किल्लत से जूझ रहे हैं। डाला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड गर्मी से हैंडपंपों ने जवाब दे दिया है।
इससे पेयजल संकट खड़ा हो गया है। इससे निबटने के लिए सदर एसडीएम कैलाश सिंह नें मंगलवार को कोटा ग्राम पंचायत में चार पानी के टैंकरों की जल्द खरीद का निर्देश दिया है। उन्होंने बताया कि जनसंख्या व क्षेत्रफल की दृष्टि से कोटा ग्राम पंचायत बहुत बड़ा है जहां सरकारी आंकड़ों के हिसाब से आठ सौ से ज्यादा हैंडपंप लगाया गया है जिसमें से 750 हैंडपंप चालू है। जहां अधिक पानी कि किल्लत है वहीं टैंकरों से पानी की सप्लाई की जाए। प्रधान पुत्र पवन कुमार व ग्राम विकास अधिकारी ने मौके पर मौजूद सदर एसडीएम को बताया कि कोटा पहाड़ी क्षेत्र है जहां पानी की समस्या गर्मी के दिनों में गहरा जाती है। यहां अधिक से अधिक टैंकरों से पेयजल की सप्लाई की जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।