फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Force vacated 11 houses occupied by retired teachers

Sonebhadra News: फोर्स ने खाली कराए सेवानिवृत्त शिक्षकों के कब्जे वाले 11 आवास

Tue, 30 Apr 2024 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
Force vacated 11 houses occupied by retired teachers
पिपरी नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रिहंद जल विद्युत निगम की ओर से राजकीय इंटर कॉलेज को आवंटित 11 आवासों को भारी फोर्स की मौजूदगी में खाली करा दिया गया। इन आवासों में सेवानिवृत्त हो चुके शिक्षकों का कब्जा था।
विज्ञापन

कोर्ट ने उन्हें दो माह में आवास खाली करने का आदेश दिया था, लेकिन समय बीतने के बाद भी वह आवास खाली नहीं कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान एसडीएम भी मौजूद रहे। रिहंद जल विद्युत निगम के सिविल अनुरक्षण खंड की ओर से पिपरी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के अध्यापकों को रहने के लिए कई आवासों का आवंटन किया गया था।
विज्ञापन

आवास में रह रहे अध्यापक धीरे-धीरे सेवानिवृत्त होते गए, मगर उन्होंने आवास नहीं खाली किया। लगभग दो वर्ष पूर्व जब कॉलेज में नए शिक्षकों की तैनाती हुई तो कॉलेज की ओर से कई नोटिस देने के बाद भी उन्होंने आवास खाली नहीं किया। ऐसे में नवनियुक्त अध्यापक बच्चेलाल यादव की अगुवाई में मामले को लेकर हाईकोर्ट चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने नए अध्यापकों के पक्ष में फैसला देते हुए सेवानिवृत अध्यापकों को जल्द आवास खाली करने को कहा। हाईकोर्ट के फैसले के विरोध में सेवानिवृत अध्यापक सुप्रीम कोर्ट गए, मगर वहां उन्हें कोई राहत नहीं मिली। बीते 12 फरवरी को आए सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद सेवानिवृत्त अध्यापकों को दो माह के अंदर आवास खाली करने को कहा गया।
इस दौरान प्रशासन ने कई बार नोटिस दी और अंततः सोमवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में आवास खाली कर दिया गया। एसडीएम ने बताया कि आवास को खाली करा कर उसे नए अध्यापकों को दे दिया गया है।
इस दौरान उत्तर प्रदेश जल विद्युत निगम के सिविल अनुरक्षण खंड के अधिशासी अभियंता अविनाश सिंह, सीओ पिपरी अमित कुमार, पिपरी थाना प्रभारी राजेश सिंह, राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल राम, अनपरा थाना प्रभारी राजेश कुमार सिंह सहित सीआईएसएफ व पुलिस फोर्स मौजूद रही।

सेवानिवृत्त शिक्षक व परिवार ने दी दलील
रेणुकूट। पिपरी में सोमवार को खाली हुए ग्यारह आवासों के मामले में राजकीय इंटर कॉलेज के पूर्व अध्यापक रमाशंकर पांडेय ने कहा कि उन्होंने कोर्ट के आदेश के सम्मान में मकान खाली कर दिया, मगर इस मामले में उन्हें न्याय नहीं मिला है। खाली कराए गए मकान को असली मालिक को न देकर अध्यापकों को आवास आवंटित कर दिया गया।

वहीं इस मामले में पूर्व अध्यापक सुभाष पांडेय के पुत्र प्रवीण पांडेय ने आरोप लगाया कि उनका मकान भी प्रशासन ने जबरन खाली कराया, जबकि उनकी मां को यह आवास जल विद्युत निगम ने आवंटित किया है। वह नियमतः उसका किराया और बिजली का बिल जमा करते आ रहे हैं। इसके बावजूद कोर्ट के आदेश का हवाला देकर आवास को खाली करा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed