फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Force came on the roads, warned the encroachers

सड़कों पर उतरी फोर्स, अतिक्रमणकारियों को दी चेतावनी

Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Force came on the roads, warned the encroachers
धनतेरस और दीपावली पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूूरी तरह से अलर्ट हो गया है। रविवार को राबर्ट्सगंज नगर में फोर्स के साथ पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान दुकानों के सामने सड़कों की पटरियों पर सामान रखने वाले दुकानदारों को दोबारा न रखने की चेतावनी दी गई। एसपी ने मातहतों को सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रविवार की सांय करीब चार बजे बढ़ौली चौक से पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकला। फोर्स ने मेन चौक समेत अन्य मार्गों पर भ्रमण कर लोगों से भयमुुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से पर्व मनाने की अपील की। एसपी ने कहा कि दीपावली वह धनतेरस पर्व को लेकर जिले भर के थाना और चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए है। चट्टी- चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। पुलिस की अराजक तत्वों पर पैनी नजर रहेगी। फलैग मार्च में एएसपी मुख्यालय विनोद कुमार, एएसपी नक्सल डॉक्टर राजीव कुमार सिंह, सिटी सीओ राजकुमार त्रिपाठी, थाना प्रभारी एसएन मिश्रा, महिला थाना प्रभारी संतु सरोज, क्राइम इंस्पेक्टर विद्या सागर,नई बाजार चौकी इंचार्ज प्रेम शंकर मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed