फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Flower cultivation is making the rice bowl fragrant, Soni Kumari has become an example of women empowerment.

Sonebhadra News: फूलों की खेती से महक रहा धान का कटोरा, महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनीं सोनी कुमारी

Mon, 09 Mar 2026 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Flower cultivation is making the rice bowl fragrant, Soni Kumari has become an example of women empowerment.
‘धान का कटोरा’ कहे जाने वाले चंदौली में इन दिनों महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल देखने को मिल रही है। जिले की प्रगतिशील किसान और महिला उद्यमी सोनी कुमारी फूलों की खेती के माध्यम से न केवल आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्हें सरकार की एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) योजना से भी सहयोग मिला है।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी मंडल की मातृशक्तियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने चंदौली की प्रगतिशील किसान सोनी कुमारी से भी बातचीत की और उनके प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने उन्हें अन्य महिलाओं को प्रशिक्षित करने और उनके उत्पादों को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। सोनी कुमारी ने बताया कि वे एक एफपीओ का संचालन करती हैं और सरकार की योजनाओं के तहत फूलों की खेती कर रही हैं। इसके साथ ही वे 10 महिलाओं के स्वयं सहायता समूह का संचालन भी कर रही हैं। बीए तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब सोनी कुमारी ने रोजगार शुरू करने की कोशिश की, तो उन्हें आर्थिक सहयोग नहीं मिल पाया। वर्ष 2021 में वे स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं और सामुदायिक निवेश निधि से 50 हजार रुपये की सहायता प्राप्त कर फूलों की खेती शुरू की। बाद में 70 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता मिलने पर उन्होंने तीन बीघा भूमि में फूलों की खेती का विस्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed