फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   flood Alert Eight out of 11 gates of Nagwan Dam open in Sonebhadra there is danger of flood in border areas of Chandauli

अलर्टः सोनभद्र में नगवां बांध के 11 में से आठ फाटक खोले गए, चंदौली के सीमावर्ती क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा

Thu, 12 Aug 2021 03:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 12 Aug 2021 03:27 PM IST
सार

नगवां बांध में 61 फीट पानी भर गया है। इस बांध की जलधारण क्षमता 63 फीट है। आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी के बाद बांध का फाटक खोलकर पानी निकाला जा रहा है। कुल 11 में से आठ फाटक खोले गए हैं।

विज्ञापन
flood Alert Eight out of 11 gates of Nagwan Dam open in Sonebhadra there is danger of flood in border areas of Chandauli
नगवां बांध के 11 में से आठ फाटक खुले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश से पहाड़ी नदियां और नाले उफान पर हैं। इनका पानी पहुंचने से सोनभद्र जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बने बांध का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। सभी बांधों में जलस्तर अधिकतम की ओर है। नगवां बांध में 61 फीट पानी भर गया है। इस बांध की जलधारण क्षमता 63 फीट है। आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी के बाद बांध का फाटक खोलकर पानी निकाला जा रहा है।

विज्ञापन


कुल 11 में से आठ फाटक खोले गए हैं। इसी क्षेत्र में सिलहट बंधी के भी छह फीट ऊपर से पानी बह रहा है। यह पानी कर्मनाशा नदी में जा रहा है। इससे चंदौली जिले के नौगढ़, चकिया और चंदौली तहसील क्षेत्र में कर्मनाशा के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ की आशंका है।
विज्ञापन


उधर, नदी मांची थाने को नगवां गांव से जोड़ने वाले तीनों रपटों पर पानी आने से आवागमन बंद हो गया है। गांव का थाने से संपर्क टूट गया है। उधर, धधरौल, ओबरा, रिहंद बांध में भी पानी का स्तर अधिकतम से चंद मीटर दूर है। सोन नदी खतरे के निशान की ओर पहुंचने को है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed