फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Flight will start from Sonbhadra soon, Principal Secretary instructed to complete the work of expansion of the airstrip by October

सोनभद्र से जल्द शुरू होगी उड़ान, प्रमुख सचिव ने अक्तूबर तक हर हाल में हवाईपट्टी के विस्तारीकरण का काम पूरा करने का दिया निर्देश

Fri, 04 Jun 2021 06:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 06:52 PM IST
विज्ञापन
Flight will start from Sonbhadra soon, Principal Secretary instructed to complete the work of expansion of the airstrip by October
म्योरपुर हवाई अड्डे का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव संजय प्रसाद व अन्य - फोटो : SONBHADRA
चार राज्यों मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ से सटे सूूबे के पिछड़े जनपदों में शामिल सोनभद्र से जल्द ही हवाई सेवा शुरू होने की उम्मीद है। म्योरपुर हवाई पट्टी के विस्तारीकरण का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करते हुए अक्तूबर तक हर हाल में विस्तारीकरण का काम पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि म्योरपुर हवाई पट्टी का विस्तारीकरण केंद्र व प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में है। लिहाजा कार्यों में तेजी लाकर अक्तूबर तक पूरा किया जाए। टर्मिनल बिल्डिंग, पार्किंग, रनवे, बाउंड्री वॉल, बिजली, पानी, पंप हाउस, बोरिंग, सड़क, विस्तारीकरण क्षेत्र के बिजली के पोल हटाने, परिसर का समतलीकरण, वैकल्पिक मार्ग डायवर्जन के साथ ही सभी कार्यों को टीम भावना से लगकर हर हाल में पूरा किया जाए। राजकीय किंग एयर-विजक्राप्ट से सीधे म्योरपुर हवाई पट्टी पहुंचकर जिला प्रशासन व भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ उन्होंने बैठक की। 670 मीटर डायवर्जन, वैकल्पिक रोड का निर्माण जल्द करने का निर्देश दिया। कहा क रनवे का कार्य, बाकी बचे पेड़ों के कटान का काम युद्ध स्तर पर किया जाए। कार्य पूरा कराने में मैनपावर की ज्यादा जरूरत हो तो उसे बढ़ाया जाए। पेड़ों की कटान, देनदारियों के निस्तारण आदि के भी निर्देश दिए। प्रमुख सचिव ने जिलाधिकारी अभिषेक सिंह व एयरपोर्ट वाराणसी के डायरेक्टर आकाश दीप को निर्देश दिया कि हवाई पट्टी के विस्तारीकरण के कार्यों की नियमित, साप्ताहिक व मासिक समीक्षा करते हुए कार्य में तेजी लाकर अक्तूबर माह तक विस्तारीकरण का शत-प्रतिशत का कार्य पूरा कराया जाए। इस अवसर पर विशेष सचिव मुख्यमंत्री व निदेशक नागरिक उड्डनयन विभाग विशाख जी, जिलाधिकारी अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, विधायक दुद्धी हरिराम चेरो, प्रभागीय वनाधिकारी रेणुकूट आशुतोष जायसवाल, अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी दुद्धी रमेश कुमार, तहसीलदार विकास पाण्डेय, पुलिस क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव आदि थे।

म्योरपुर हवाई अड्डा पर जिला प्रशासन के समीक्षा करते  मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव संजय प्रसाद व अन्?

म्योरपुर हवाई अड्डा पर जिला प्रशासन के समीक्षा करते मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव संजय प्रसाद व अन्?- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed