फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Flames rose from the room, people reached inside and found a burnt body

Sonebhadra News: बंद कमरे से उठीं लपटें, अंदर पहुंचे लोग तो मिला जला शव

Fri, 25 Nov 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Flames rose from the room, people reached inside and found a burnt body
ओबरा थाना क्षेत्र के राम मंदिर कालोनी स्थित एक मकान में जलने से मौत पर पहुंची पुलिस। - फोटो : SONBHADRA
ओबर। राम मंदिर कॉलोनी स्थित चित्रगुप्त मंदिर के पास एक कमरे में बृहस्पतिवार की रात संदिग्ध हालात में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाकर जब लोग अंदर पहुंचे तो कमरे में एक व्यक्ति का शव पड़ा था। आग में पूरा शरीर झुलसने के कारण पहचान नहीं हो सकी। कमरे पर बाहर से ताला लगा था, जबकि अंदर से भी कुंडी बंद थी। आशंका जताई जा रही है कि शव जलाने के मकसद से ही आग लगाई गई थी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। श्रीराम मंदिर कॉलोनी में चित्रगुप्त मंदिर के समीप हिमांशु श्रीवास्तव का बड़ा प्लाट है। बाउंड्री के अंदर छोटे-छोटे तीन कमरे बने हुए हैं, जिस पर टीन की छत लगी है। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे आसपास के लोगों ने बंद कमरों के अंदर से धुआं उठता देख सूचना पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्लाट मालिक को दी। कुछ ही देर में कमरों से आग की लपटें उठने लगी। मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने में जुट गई। कुछ ही देर में सीआईएसएफ के फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंच गई। करीब घंटे भर की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। लोगों ने अंदर जाने की कोशिश की तो कमरा अंदर से बंद मिला। किसी तरह कुंडी खोलने के बाद कमरे में प्रवेश करने पर एक व्यक्ति का शव दिखा, जो बुरी तरह झुलस गया था। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। प्लॉट मालिक के मुताबिक कमरे में कोई रहता नहीं था। कई माह पहले उन्होंने साफ सफाई कराने के बाद उसे बाहर से ही बंद किया था। मौके पर पहुंचे एसओ मिथिलेश मिश्रा, कस्बा चौकी प्रभारी अमित कुमार त्रिपाठी छानबीन में जुटे हुए हैं। एसओ का कहना है कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। घटना के वक्त व्यक्ति जिंदा था या मरने के बाद उसे यहां लाया गया, यह तथ्य पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट होगा। फिलहाल शव को शिनाख्त के लिए तीन दिन तक मोर्चरी में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed